Pages

मंगलवार, 12 सितंबर 2017

प्रदेश के 16 जिलों में सामान्य और 35 जिलों में सामान्य से कम वर्षा

ग्रामीण मीडिया सेण्टर

प्रदेश के 16 जिलों में सामान्य और 35 जिलों में सामान्य से कम वर्षा


मध्यप्रदेश में इस वर्ष मानसून में एक जून से 12 सितंबर तक प्रदेश के 16 जिले ऐसे हैं जहाँ सामान्य वर्षा दर्ज हुई है। कम वर्षा वाले जिलों की संख्या 35 है। अभी तक हुई सामान्य औसत वर्षा 639.5 मिमी दर्ज की गई है जबकि प्रदेश की सामान्य औसत वर्षा 856.6 मिमी है।
सामान्य वर्षा वाले जिले कटनी, रीवा, सिंगरौली, इंदौर, धार, झाबुआ, खरगोन, बड़वानी, खण्डवा, बुरहानपुर, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, रतलाम, आगर-मालवा और राजगढ़ हैं।
कम वर्षा वाले जिले जबलपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिवनी, मण्डला, डिण्डोरी, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, छतरपुर, सीधी, सतना, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, अलीराजपुर, देवास, शाजापुर, मुरैना, श्योपुर, भिण्ड, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, हरदा, बैतूल और होशंगाबाद हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें