Pages

सोमवार, 18 सितंबर 2017

पीड़ित महिला ने बनवाये आरोपी के स्कैच

ग्रामीण मीडिया सेण्टर
महिला के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस ने बनाया स्कैच 



 मुलताई 

ग्राम चंदोराखुर्द की सीमा में रेलवे ट्रैक के पास स्थित खेत में काम कर रही महिला के साड़ी से हाथ-पैर बांधकर दो लोगों ने दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी का स्कैच जारी किया है। घटना के दो दिन बाद भी पुलिस आरोपियों का पता नहीं लगा पाई है। 

पुलिस ने महिला के बताए हुलिए के आधार पर एक आरोपी का स्कैच तैयार किया है। शुक्रवार को 45 वर्षीय महिला खेत में काम कर रही थी। इस दौरान एक युवक आया और महिला से खेत में लगे मक्के के भुट्टे मांगे। महिला के मना करने पर युवक चला गया। कुछ देर बाद युवक अपने साथी को लेकर खेत में पहुंचा और महिला के हाथ-पैर बांधकर उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने अज्ञात दो आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। इसके बाद से पुलिस लगातार संदिग्धों को थाना लाकर पूछताछ कर रही है। संदिग्धों की महिला से शिनाख्त भी कराई जा रही है। इसके बाद भी अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने महिला द्वारा बताए एक आरोपी के हुलिया के आधार पर स्कैच तैयार किया है। 

News Source DB

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें