ग्रामीण मीडिया सेण्टर
मुलताई| सरकारी कॉलेज में
बुधवार को युवा उत्सव में जिला
स्तरीय संगीत स्पर्धा हुई। स्पर्धा में
मुलताई के अलावा बैतूल, भैंसदेही
और आठनेर के कॉलेज के छात्र-
छात्राओं ने संगीत की विधाओं में प्रतिभा दिखाई। शुरुआत नगर पालिका
अध्यक्ष हेमंत शर्मा और शाहपुर कॉलेज प्राचार्य डॉ. महेंद्र गिरी ने की। स्पर्धा
के दौरान मुलताई कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वर्षा खुराना द्वारा संपादित लोक
साहित्य ग्रंथ का भी विमोचन किया। जेएच कॉलेज बैतूल के डॉ. खेमराज
मगरदे ने लोक साहित्य के महत्व की जानकारी दी। युवा उत्सव प्रभारी तारा
बारस्कर ने बताया स्पर्धा में विभिन्न कॉलेजों से आए छात्र-छात्राओं ने एकल
गायन, समूह गायन, पाश्चात्य शैली के समूह गायन, तबला वादन सहित
अन्य विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। एकल, समूह और तबला वादन में
शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही ने प्रथम और पाश्चात्य शैली के समूह गायन
में वीवीएम बैतूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें