Pages

गुरुवार, 14 सितंबर 2017

फसल कटाई प्रयोगों में मोबाईल एप का प्रयोग अनिवार्य

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई




प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत फसल कटाई प्रयोगों में खरीफ 2017 से मोबाइल एप का प्रयोग अनिवार्य होगा। अपर मुख्य सचिव सह कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय फसल बीमा समन्वय समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। खरीफ 2017 में फसल कटाई प्रयोगों में फसल कटाई प्रयोगकर्ता के स्वयं के स्मार्ट फोन का प्रयोग किया जाएगा। एक हजार रूपए प्रति 20 फसल कटाई प्रयोग की दर से प्रयोगकर्ता को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें