| |
भोपाल : गुरूवार, सितम्बर 14, 2017, 15:50 IST | |
भारतीय शिक्षा नीति में समय के साथ बदलाव होना स्वाभाविक है। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है कि बदलाव से भारतीय संस्कृति की आत्मा पर कुठाराघात नहीं हो। तकनीकी शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), स्कूल शिक्षा एवं श्रम राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी ने यह बात सरदार वल्लभ भाई पॉलीटेक्निक कॉलेज में 'भारतीय शिक्षा नीति में बदलाव की आवश्यकता' पर आयोजित संगोष्ठी में कही। श्री जोशी ने कहा कि हस्ताक्षर अब हिन्दी में करेंगे।
श्री जोशी ने कहा कि राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय देश का पहला तकनीकी विश्वविद्यालय है, जिसने इंजीनियरिंग की परीक्षा हिन्दी में संचालित करने की शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि मौलिक विचार हमेशा मातृभाषा में ही आते हैं। अत: मातृभाषा का हर स्तर पर सम्मान होना जरूरी है।
भारतीय शिक्षा मंडल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री मुकुल कानिटकर ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से शिक्षकों के हाथ में सौंपना चाहिए। जब शिक्षक स्वयं पर गर्व करेंगे तभी समाज उनका सम्मान करेगा। शिक्षकों को एक-दूसरे का सम्मान करने की समझाईश देते हुए श्री कानिटकर ने कहा कि जापान के विकास का कारण वहाँ शिक्षकों का सम्मान होना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा में 3- एच का सूत्र जरूरी है। हृदय (Heart), हाथ (Hand) और दिमाग (Head) का समन्वय होने पर ही बच्चा शिक्षित होगा। श्री कानिटकर ने कहा कि आई.आई.टी. जैसी कड़ी परीक्षा पास करके मेधावी विद्यार्थी विदेश में नौकरी करने चले जाते हैं। उनकी प्रतिभा का उपयोग देश में होना चाहिए।
संगोष्ठी में आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संतोष चौबे और पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशीष डोंगरे ने भी विचार व्यक्त किये। संगोष्ठी में विद्यार्थियों के साथ संवाद भी हुआ। विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया।
|
Translate
ख़बरें विस्तार से
अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
गुरुवार, 14 सितंबर 2017
शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से शिक्षकों के हाथ में हो-श्री मुकुल कानिटकर
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
खबरे एक नज़र में (पढ़ने के लिए महीने और तारीख पर क्लिक करें )
- ► 2020 (616)
- ► 2019 (1647)
- ► 2018 (1502)
-
▼
2017
(1365)
-
▼
सितंबर
(391)
-
▼
सित॰ 14
(21)
- ग्राम बघोड़ा में श्री राजेंद्र कृष्णराव पाटील के नि...
- आंगनवाड़ी के रास्ते में पानी गंदगी
- किसान भावांतर भुगतान योजना एवं समर्थन मूल्य पर मोट...
- फसल कटाई प्रयोगों में मोबाईल एप का प्रयोग अनिवार्य
- राशन कार्डधारियों के आधार नम्बर की प्रविष्टि 30 सि...
- शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से शिक्षकों के हाथ में हो...
- अब ग्राम पंचायतें देंगी रेत उत्खनन की अनुमति
- अंग्रेजी सिखाने के लिये स्कूल शिक्षा विभाग का रेडि...
- ग्राम पिपरिया में पानी को बचाने का संकप्ल लिया गया
- चांदोराखुर्द में स्वछता और नशामुक्ति के लिए बैठक
- रोजगार मेले का हुआ आयोजन, कुल 880 शिक्षित बेरोजगार...
- हिंदी दिवस विशेष, जानिए आज के ही दिन क्यों मानते ...
- मालोलखापा में हैंडपंप निर्माण का कार्य ग्रामीण सहय...
- ग्राम पंचायत मालेगाव में शौचालय बनाने के लिए मॉर्न...
- चुनाव आरहे साहब जरा हमारी भी सुनलो, पुरानी समस्या ...
- खाटू श्याम के दर्शन के लिए रवाना हुई महिलाएं
- नपा उपाध्यक्ष ने कहा छबि धूमिल करने लगा रहे आरोप
- नपा उपाध्यक्ष का स।रणी में भी विरोध
- भावांतर योजना के लिये पंजीयन का काम शुरू
- सोयाबीन फसल में कीट नियंत्रण हेतु किसानों को सलाह
- श्रमोदय विद्यालय में श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा ...
-
▼
सित॰ 14
(21)
-
▼
सितंबर
(391)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें