Pages

शनिवार, 30 सितंबर 2017

बाइक की भिड़ंत में तीन घायल, महिला गंभीर

मुलताई|  

छिदंवाड़ा नेशनल हाईवे  पर दुनावा के पास शक्रवार  दोपहर में दो बाइक की भिड़ंत हो गई। बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। इनमें दो महिलाएं शामिल हैं। दुनई निवासी राजश बरोदे बाइक से  जैतुल बाई पवार (50) और शर्मिला पवार (35) को लेकर  बिरोलीझिल्पा से गांव जा रहा था।  दुनावा के पास छिदंवाड़ा की ओर तेज गति से  आ रहे  बाइक सवार ने  राजेश की बाइक को टककर  मार दी। टक्कर से  राजेश, जैतुल और शर्मिला बाई हाईवे पर गिरकर घायल हो गए। तीनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। राजश और जैतुल को हल्की चोट आन से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी देदी। शर्मिला बाई को गंभीर चोट आन से जिला अस्पताल रैफर किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें