Pages

रविवार, 1 अक्टूबर 2017

आरएसएस ने निकाला पथ संचलन

ग्रामीण मीडिया सेण्टर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शस्त्र पूजा कर मनाया विजयादशमी पर्व



मुलताई में आज कृषि मंडी प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा शस्त्र पूजा कर दशहरा पर्व मनाया गया| राष्ट्रीय स्वयं सेवकों द्वारा "जीवन पुष्प चढ़ा चरणों में मातृभूमि से मांगे यह वर तेरा वैभव अमर रहे माँ हम दिन चार रहे ना रहे" की भावनाओं के साथ भरता माँ के सामने संकल्प लिया गया| सभी के द्वारा शास्त्रों को साफ कर उनका पूजन किया गया| राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग बौद्धिक प्रमुख अनिलसिंह सोलंकी ने कहा भारत देश शक्ति, विज्ञान और संस्कृति में कभी भी पीछे नहीं रहा है। सिर्फ कमी थी तो संगठन की। इसलिए आज आवश्यकता है हम सब एकजुट होकर संगठन में रहें और भारत मां की सेवा करें। उन्होंने कहा मुलताई आरएसएस का जिला बन गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें