Pages

सोमवार, 25 सितंबर 2017

सरपंच ने जनपद सदस्य को छेड़ा, हो सकता है पद से विच्छेद

ग्रामीण मीडिया सेण्टर


एनखेड़ा के सरपंच ने महिला जनपद सदस्य के साथ छेड़छाड़ की। जनपद सदस्य के चिल्लाने पर सरपंच जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। रविवार को जनपद सदस्य ने घटना की रिपोर्ट सांईखेड़ा थाने में की। पुलिस ने सरपंच के खिलाफ केस दर्ज किया। महिला जनपद सदस्य ने बताया वह 22 सितंबर को रात में घर पर अकेली थी। पति गांव में गए थे। रात 9 बजे एनखेड़ा सरपंच यशवंत खासदेव घर पर आया। सरपंच ने पूछा पति कहा गया है। पति के गांव में जाने की बात कही तो यशवंत ने अकेलेपन का फायदा उठाकर हाथ पकड़कर अपनी ओर खींच लिया और छेड़छाड़ करने लगा। चिल्लाने पर सरपंच ने जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। पति के वापस घर लौटने पर सरपंच की हरकत की जानकारी दी। जनपद सदस्य ने शिकायत करते हुए छेड़छाड़ करने वाले सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सांईखेड़ा थाना प्रभारी केआर सिलाले ने बताया जनपद सदस्य की शिकायत पर यशवंत खासदेव के खिलाफ केस दर्ज किया है। नियमों के हिसाब से सरपंच पद से विच्छेद भी किया जा सकता  है 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें