Pages

मंगलवार, 26 सितंबर 2017

कृषि मंडी में भारतीय किसान संघ का अभ्यास वर्ग की बैठक संपन्न

ग्रामीण मीडिया सेण्टर (दिनेश सिंह सोलंकी  )
भारतीय  किसान संघ का अभ्यास वर्ग मुलताई  


आज कृषि मंडी मुलताई में भारतीय किसान संघ की  अभ्यास वर्ग की बैठक संपन्न हुई| इस  बैठक में सैकड़ों किसान मौजूद थे | बैठक में किसानो को राज्यस्तरीय प्रुस्कृत कृषक राजेंद्र भार्गव ने  खेती को लाभ का रोजगार और शासन की जान कल्याण कारी योजनाओ का लाभ,जैविक खेती कृषि, सर्मथन मूल्य, भावान्तर योजना ,फसल बीमा , मिट्टी परीक्षण, डेरी पशुपालन आदि पर जानकारी दी । साथ ही किसानो के हित  में सरकार की योजनाओ में सुधार आदि की भी बात हुई |  

उपरोक्त कार्यक्रम से सफल क्रियावयन के लिए 27  ग्रामो के किसानो ने उन्नत शील किसान राजेंद्र भार्गव उपस्तिथ थे | ,इस अवसर पर ओमकार साहू मोही ,लाखन सिंह चौहान मोही विजय चढ़ोकार शंकर सोनी अवतार सिंह आमाबाघोली और अन्य ग्राम के किसान हाजिर थे। इस अभ्यास वर्ग में ग्राम मोही, भिलाई, हेटी खापा, पाथाखेड़ा ,आमाडोह, समझिरा, उभारिया, जूनापानी, ए नस, कुण्डई , बोथिया, परमंडल, जालखेड़ा,आमा बघोली,कान्हाबघोली , सुखाखेड़ी, निरगुड़, पारडसिंगा, चिखली,बिरुल बाजार,सोनोरा,पिसाटा ,दातोरा,करचगाव, सिरसावाडी , ताईखेड़ा  के किसान हाजिर रहे | 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें