Pages

मंगलवार, 26 सितंबर 2017

मुलताई में नारी शक्ति दिवस मनाया

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई 

मुलताई| आदिशक्ति ब्रिगेड ने शारदा नगर नेहरू वार्ड में सोमवार को नारी शक्ति दिवस मनाया। राष्ट्रीय महासचिव कविता भार्गव ने नारी शक्तियों के विषय में जानकारी दी। रेखा शिवहरे ने कहा नारी के सम्मान के प्रति सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है। नारी शक्ति को एकजुट होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। रेशमा खान ने कहा अब नारी पर हो रहे अत्याचार के लिए सभी को संगठित होना होगा। कार्यक्रम में बढ़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें