ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई
आज 11.09.017 को सभी नगर पालिका दैनिक वेतनभोगियों और नपा कर्मचरियों ने मिलकर मुख्य
नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौपा | नपा कर्मियों की मांग है की अगर जल्द से जल्द नपा उपाध्यक्ष रेखा शिवहरे पर कार्यवाही नहीं की गई तो हम सभी अनिश्चित कालीन लामबंद हड़ताल करेंगे |
![]() |
CMO को ज्ञापन देते हुए |
![]() |
थाना प्रभारी को ज्ञापन देते हुए |
क्या है मामला -
दिनांक 9.9.2017 को नल कनेक्शन को लेकर हुए विवाद में नपा कर्मियों ने उपाध्यक्ष के खिलाफ ज्ञापन सौपा था जिसमे इन लोगों ने बताया था की नपा उपाध्यक्ष ने नपा कर्मचरी अर्जुन पिपले से जाती सूचक शब्द का प्रयोग किया गथा और अर्जुन पिपले को बुरी तरह अपमानित किया था | आज नपा कर्मियों ने पुनः ज्ञापन सौपा और मुख्यनगर पालिका अधिकारी को सूचित किया की उपरोक्त मामले में अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है साथ ही अर्जुन पीपले को झूठे आरोप में फ़साने का दबाव भी डाला जा रहा है | समस्त कर्मचरियों का कहना था की आने वाले तीन दिवस वे सभी काली पट्टी बांधकर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे साथ ही दैनिक सेवा भी देंगे और इन तीन दिनों में उचित कार्यवाही नहीं की गई तो समस्त नपा कर्मचारी दैनिक वेतन भोगी अनिश्चित कालीन लामबंद हड़ताल पर चले जाएंगे जिसकी जिम्मेदारी नगरपालिका और प्रशासन की होगा | कर्मचारियों ने थानाप्रभारी को भी सूचित किया साथ ही उचित कानूनी कार्यवाही की भी मांग की |
न्यूज़ सोर्स - विजय सावरकर / चंद्रशेखर देशमुख
न्यूज़ सोर्स - विजय सावरकर / चंद्रशेखर देशमुख
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें