Pages

गुरुवार, 14 सितंबर 2017

नपा उपाध्यक्ष का स।रणी में भी विरोध

ग्रामीण मीडिया सेण्टर।

सारनी| मुलताई नगर पालिका उपाध्यक्ष द्वारा कथित रूप से कर्मचारी के साथ अभद्रता किए जाने के विरोध में सोमवार को नगर पालिका के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने एससी, एसटी वर्ग के लोगों को प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया और एसडीओपी को ज्ञापन सौंपा। नपा मुलताई उपाध्यक्ष रेखा शिवहरे ने नपा कर्मचारी अर्जुन पिपले के साथ सभी कर्मचारी के सामने कथित रूप से मारपीट और गाली-गलौच की। इससे कर्मचारी मानसिक रूप से प्रताड़ित हुआ। मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ अजाक्स के पदाधिकारियों ने कहा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कर्मचारियों को हमेशा प्रताड़ित किया जाता है। उन्होंने नपा उपाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर सुनील सहारे, विक्रम डेहरिया, ब्रजलाल मरकाम, राजू निरापुरे, निर्माण डोंगरे, रामकिशोर भलावी, रामकिशोर उइके, कालीचरण, संतोष गुलबाके आदि उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें