Pages

सोमवार, 11 सितंबर 2017

नगरपालिका करे ताप्ती से जुड़े नालों का सीमेंटीकरण -वी धर्माधिकारी

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई 


सरोवर का पानी जिन नालों से बाहर निकलता है उसमें गंदगी है। इसके लिए नगर पालिका को काम करना चाहिए। यह बात रविवार को मप्र राज्य वरिष्ठ नागरिक कल्याण आयोग के अध्यक्ष वी धर्माधिकारी ने नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत शर्मा से चर्चा करते हुए कही।  धर्माधिकारी ने कहा मुलताई उनकी जन्मस्थली है। नपा अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने बताया ताप्ती सरोवर के मध्य स्थित टापू पर सप्तऋषि की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। सरोवर का पानी जिन नालों से बाहर निकलता है उनका सीमेंटीकरण का कार्य जल्द शुरू होगा। नगर के बस स्टैंड पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थापित कर बस स्टैंड का नाम पंडित दीनदयाल के नाम पर रखा जाएगा। नगर के प्रमुख मार्गों का नाम भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने बताया विवेकानंद वार्ड के प्राथमिक कन्या स्कूल के खाली भवन में वाचनालय और बुजुर्गों के विश्राम के लिए भवन बनाने की योजना है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें