ग्रामीण मीडिया सेण्टर
बोरदेही मार्ग पर स्थित रेलवे गेट के पास शुक्रवार को अज्ञात
युवक का शव पड़ा मिला था। शव की शिनाख्त नहीं होने से
पुलिस परेशान हो रही थी। शव की फोटो खींचकर व्हाट्सअप
पर अपलोड की गई। फोटो अपलोड होते ही मृतक की
शिनाख्त हो गई। एसआई एआर खान ने बताया मृतक के पेंट
की जेब से मुलताई के डॉक्टर द्वारा लिखी दवा की पर्ची मिली।
डॉक्टर से पूछताछ की तो डॉक्टर मृतक की पहचान नहीं कर
पाया। इस स्थिति में पुलिस ने मृतक की फोटो व्हाट्सअप ग्रुप पर
पोस्ट कर दी। कुछ घंटों में ही मृतक की शिनाख्त हो गई। मृतक
की शिनाख्त चिखलीखुर्दनिवासी उत्तम पिता भीमराव लोहार के
रूप में हुई। भीमराव ने बताया उत्तम मानसिक रूप से बीमार था।
वह बिना बताए घर से चला जाता था। उसके घर आने का कोई
समय निश्चित नहीं था। पुलिस ने शव की शिनाख्त होने के बाद
पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें