Pages

शनिवार, 9 सितंबर 2017

विश्व हिन्दू परिषद एवम् बजरंग दल मुलताई ने ग्राम कोंढर में बैठक ली |

ग्रामीण मीडिया मुलताई | राजेंद्र भार्गव 


आज विश्व हिन्दू परिषद  बजरंग दल मुलताई  जिले के ग्राम इकाई कोंढर  में बैठक सम्पन्न हुई,बैठक में मुख्य रूप से मूलताई जिले के जिला सहसंयोजक गगन साहू ,जिला सत्संग प्रमुख् एवम मूलताई प्रखंड सयोंजक महेंद्र साहू ,विश्व हिन्दू परिषद नगर मंत्री राहुल पवार ,राजा साहू , गजेंद्र साहू एवम अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे, जिला सहसयोजक गगन साहू द्वारा संगठन के आगे के कार्यक्रमों की जानकारी दी गयी एवम् कार्ययोजना बताई गई, प्रखंड सयोंजक महेंद्र साहू   द्वारा बताया गया की  भोपाल में होंने वाले  बजरंग दल के राष्ट्रिय अधिवेशन 27,28,29 अक्टूबर को होने वाले अधिवेशन की जानकारी दी गयी, और बताया गया कि अधिवेशन में  पूज्यनीय  डॉक्टर प्रवीण  भाई तोगड़िया एवम् साध्वी ऋतंभरा जी का मार्गदर्शन होगा जिसमे अधिक से अधिक कार्यकर्ताओ का अधिवेशन में पहुचने का  आवाहन किया गया । एवम् ग्राम कोंढर में बजरंग दल की ग्राम कार्यकारणी का गठन किया गया,जिसमे भोला पंडोले को ग्राम सयोंजक ,राहुल बुआडे को ग्राम सहस्योजक,प्रकाश साहू को मीडिया प्रभारी राजेश साहू को ग्राम गौरक्षा प्रमुख  एवम् इसी प्रकार  अन्य लोगो को अन्य पद देकर उन्हें मनोनीत किया गया एवम संघटन को और विस्तृत करने एवम इसी प्रकार ग्राम सिमितिया बनाने को कहा गया।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें