ग्रामीण मीडिया सेण्टर| बाड़ेगांव
मुलताई विकास खंड के ग्राम बड़ेगाव में एक शख्स ऐसा भी है जिसे लोग ग्राम की डिक्शनरी के रूप में जानते हैं | ग्राम बाड़ेगांव के रहने वाले गोकुल सिंह चौहान जिनकी उम्र 50 वर्ष है, इन्हे गांव की सारी जानकारी पता है | इन्हे ग्राम में घरों की संख्या, ग्राम की जनसख्या, ग्राम के प्रत्येक मकान के एक सदस्य का मोबाइल नंबर, गांव के प्रत्येक किसान का भूमि रकबा, गांव के किस किसान ने कौन सी फसल लगायी है आदि सभी जानकारियां पता है | ग्राम के गोकुल कक्षा 7 वी तक पढ़े है और उन्हें कोई भी मोबाइल नबर चंद मिनटों में याद हो जाता है और फिर ज़िन्दगी भर याद रहता है | ग्राम में यदि कोई भी बाहरी व्यक्ति सर्वे करने आता है तो वो पहले इन्ही से मिलता है और ये उसे उस ग्राम की सारी जानकरी तुरंत बता देते है फिर वो जमीन से सम्बन्धीत हो, मोबाइल नंबर हो या किसी परिवार के पास जमीन का रकबा हो | इनकी स्मरण शक्ति इतनी ज्यादा है की इन्हे जो जानकारी एक बार बता दी जाती है वो तुरंत ही इसे याद कर लेते है और फिर ज़िंदगी भर उस जानकारी को नहीं भूलते है चाहे वो फिर नबर हो या जमीन का रकबा| गोकुल ने जानकारी में बताया की वे पहले भी कई बार ग्राम में पटवारियों की ग्राम की जानकारी देने में मदद कर चुके है| यूँ तो ग्राम का ये गुदड़ी का लाल ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं है और गरीबी रेखा में भी शामिल है परन्तु इसकी प्रतिभा का सम्मान ग्राम में हर कोई करता है | यह ग्राम स्तरीय गूगल किसी को भी पूछने पर ग्राम की जानकारियां तुरंत दे देता है|
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें