ग्रामीण मीडिया सेण्टर
मुलताई| दहेज लेने और हत्या के
मामले में शामिल आरोपी महिला 10
महीने से फरार थी। जिसे पुलिस ने
गिरफ्तार किया। महिला के खिलाफ
जेएमएफसी कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट
भी जारी हुआ था। 15 दिसंबर 2016
को मोना बाई पंवार ने जहरीला पदार्थ
खाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस
ने मर्ग कायम जांच की। जांच के
दौरान मृतिका के परिजनों ने मोना की
सास कला बाई, ननद और पड़ोसी
दंपति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने
का आरोप लगाया था। जांच उपरांत
पुलिस ने कला बाई पंवार सहित चार
लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का
केस दर्ज किया था। केस दर्ज होने
के बाद से कला बाई फरार थी। शेष
3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार
कर लिया था। पुलिस को सचना ू
मिली कला बाई अपने निवास पर है।
एसआई योगिता उइके ने दबिश देकर
कला बाई को गिरफ्तार किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें