ग्रामीण मीडिया सेण्टर | मुलताई
मुलताई| डहुआ की दुग्ध सहकारी समिति की मंगलवार को
बैठक हुई। भोपाल दुग्ध संघ प्रतिनिधि बलराम बारंगे, समिति
अध्यक्ष सुभाष बारंगे मौजूद थे। 2016-17 के आय-व्यय का
ब्यौरा रखा। अध्यक्ष सुभाष ने बताया इस साल 12 लाख 14
हजार रुपए का सकल लाभ हुआ है। जिसमें से शुद्ध लाभ 5
लाख 92 हजार रुपए है। इसमें से समिति 324 किसान सदस्यों
को कुल 1 लाख 59 हजार 285 रुपए का बोनस बांटेगी।
संचालक प्रकाश डोंगरदिए, रामशंकर करदाते, मगन बारंगे,
मनीराम बारंगे सहित अन्य सदस्यों ने किसानों को कृषि के साथ
दूध व्यवसाय बढ़ाने की समझाइश दी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें