Translate

ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

शनिवार, 21 अक्तूबर 2017

गोवर्धन पूजा कर गो रक्षा का लिया संकल्

ग्रामीण मीडिया सेण्टर

क्षेत्र के गांवों में शुक्रवार को गोवर्धन पूजा कर गायकी (मवेशी चराने वाले) परिवारों ने गाय खिलाई। गांव की सीमा पर मैदान में गांव के सभी मवेशियों को जमा कर गायकियों ने पूजन की। नगर में गो क्रांति दल ने नेहरू वार्ड में स्थित अनुसुइया मंदिर में इसके अलावा हिदं ू संगठनों के सदस्यों ने गोशाला में पहुंचकर गाय का पूजन किया। गो क्रांति दल के गणेश साहू, कृष्णा साहू, डीके कालभोर, राजेश साहू, योगेश दीयावार, सचिन विश्वकर्मा ने सभी को गो सेवा का संकल्प दिलाया। रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित गोशाला में हिदं ू संगठन के महेंद्र साहू, धर्मेश साहू, राकेश साहू, राहुल पंवार, पिंटू प्रजापति, सूरज साहू, नीलेश माकोड़े, अक्की कुमार आदि ने पूजन किया। गांवों में गाय से बछड़े को दूर कर गाय से मार खाने का खेल खेला। जौलखेड़ा, मालेगांव, बघोली, चिखलीखुर्द, हतनापुर, सर्रा, मोही, पारड़सिंगा, दुनावा, सहित अन्य गांवों में गाय को फूल मालाओं और मोर पंख लगाकर सजाया। गायकी भी मोरपंख और कौड़ी की माला पहनकर मैदान पर पहुंचे। गाय का पूजन कर गाय से मार खाई। ऐसी मान्यता है गोवर्धन पूजा के साथ इससे मवेशी स्वस्थ रहते हैं। मुलताई। जौलखेड़ा में गोवर्धन पूजा कर गायकियों ने खाई गाय से मार। हर घर में हुई गोवर्धन पूजा सारनी। पांच दिवसीय दीपोत्सव का त्योहार धमधाम से म ू नाया। उमंग और उजास के पर्व में शहर रोशनी में नहाया हुआ था। रंगीन रोशनी, दीपक और पटाखों के साथ लोगों ने त्योहार मनाया। दसरे ू दिन हर घर में गोवर्धन की पूजा की। शनिवार को भाई-बहन के प्म का रे पर्व भाई दूज मनेगा। दीपावली को लेकर शहर में पिछले पखवाड़े भर से तैयारियां की जा रही थी। गुरुवार को दिवाली पर शाम तक बाजार में भीड़ रही। रात को लोगों ने घरों में लक्ष्मी पूजा की। इसके बाद रात 10.30 बजे तक पटाखे चलते रहे। पटाखे फोड़कर लोगों ने जश्न मनाया। शुक्रवार को गोवर्धन पूजन हुआ। इसमें लोगों ने अपने घरों के सामने गौबर के गोवर्धन बनाकर पूजन की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

खबरे एक नज़र में (पढ़ने के लिए महीने और तारीख पर क्लिक करें )

Add 1

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें