Translate

ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

सोमवार, 2 अक्तूबर 2017

आज डॉक्टर, वकील, प्रोफेसर बजाएंगे ढोल ताशे, राशि

ग्रामीण मीडिया सेण्टर

 मुलताई| जय भवानी दुर्गा उत्सव मंडल रेलवे स्टेशन रोड पर विराजित प्रतिमा का सोमवार को विसर्जन होगा। विसर्जन जुलूस में नागपुर के शिव प्रतिष्ठा ढोल ताशा पथक पाठक ग्रुप के कलाकार अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। ग्रुप में पेशे से डॉक्टर, वकील, प्रोफेसर सहित अन्य विभागों में सेवा देने वाले ढोल ताशा बजाएंगे। ग्रुप के प्रतिक दागे प्रोफेसर, इंजीनियर विशाल, सारग वाहने आदि ने बताया 90 लोगों की जय भवानी दुर्गा उत्सव मंडल के विसर्जन जुलूस में ढोल ताशे बजाएंगे। इसके बदले मिलने वाली राशि वृद्धा आश्रम, अनाथ आश्रम में दी जाएगी। उन्होंने बताया वह जरूरतमंदों की मदद के लिए शौकिया तौर पर ढोल ताशे बजाकर राशि एकत्र करते हैं। राशि सामजिक कार्यों में खर्च करते हैं। जय भवानी दुर्गा उत्सव मंडल के कमलाकर मासोतकर, आकाश देशमुख ने बताया पहली बार नगर में ग्रुप के कलाकारों को बुलाया है। शाम को विसर्जन जुलूस निकलेगा। शिव प्रतिष्ठा ढोल ताशा पथक पाठक की चर्चा पूरे नगर में चल रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

खबरे एक नज़र में (पढ़ने के लिए महीने और तारीख पर क्लिक करें )

Add 1

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें