ग्रामीण मीडिया सेण्टर
हेटी गांव से मुलताई आ रही यात्री बस का पहिया निकल गया। पहिया निकलते ही बस एक करवट पर झुक गई। ड्राइवर ने तत्परता दिखाते हुए बस रोकी और यात्रियों को उतारा। हेटी से मुलताई आ रही यात्री बस का पिछला पहिया मोही और जौलखेड़ा के बीच निकल गया। पहिया निकलने के बाद बस तिरछी होकर कुछ दूर तक चली। यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जैसे-तैसे ड्राइवर ने बस रोकी। घटना में यात्रियों को चोट नहीं आई। यात्रियों का कहना है बस कुछ क्यूदूर और चलती तो पलट जाती और बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। बस रोकने के बाद ड्राइवर और कंडक्टर ने पहिया ठीक किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें