Pages

गुरुवार, 26 अक्तूबर 2017

पत्थर से कुचलकर हत्या कर कुएं में फेंका शव, अज्ञात पर केस दर्ज

ग्रामीण मीडिया सेण्टर 

मुलताई नेशनल हाईवे के किनारे हतनापुर- चिचंडा के बीच एक किसान के खेत के कुएं में 22 अक्टूबर को अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। इस मामले में बुधवार को पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्जकिया है। एसआई प्रशांत शर्मा ने बताया हतनापुर निवासी केशोराव पिपरदे अपने खेत गया था। कुएं के पास से बदब आने पर ू केशोराव ने कुएं में देखा तो शव दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कुएं से बाहर निकाला। मृतक के मुंह पर गमछे से पत्थर बंधा हुआ था। मृतक का चेहरा क्षत विक्षत था। जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। मृतक के शर्ट की जेब से इमली भी मिली है। संभवत: हत्यारे ने पहले पत्थर से हत्या की है। इसके बाद मृतक के चेहरे पर गमछे से पत्थर बांधकर कुएं में फेंक दिया। शव लगभग तीन से चार दिन पुराना है। मृतक धोती और शर्ट पहने हुए था। पोस्टमार्टम में भी शरीर पर चोट के निशान होना पाया गया। आसपास के गांवों में मृतक की हुलिया के आधार पर पतासाजी की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें