ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई राजेंद्र भार्गव
क्षेत्र में सोयाबीन की फसल पीला मोजेक से
पहले ही खराब हो चुकी है। नाममात्र का उत्पादन
हो रहा है। जैसे-तैसे किसानों ने सोयाबीन फसल
की कटाई शुरू की तो अब बारिश से कटी हुई
फसल भी खराब हो रही है। मासोद, सांवगी,
माजरी, इटावा, डोंगरपुर, वायगांव सहित अन्य
गांवों में इस समय कटाई का काम जोरों पर चल
रहा है। सुबह मौसम साफ रहने पर किसान कटाई
करने पहुंच रहे हैं। दोपहर तक अचानक बारिश
होने लगती है। जिससे किसानों को खेतों में कटी
फसल उठाने तक का समय नहीं मिल रहा है।
मासोद के किसान अशोक जायसवाल, पूरन
सिंह ठाकुर, खुशरंग साहू, सावंगी के भगवत
बारस्कर ने बताया पांच दिनों से क्षेत्र में फसल
कटाई हो रही है। वहीं बारिश भी शुरू हो गई है।
जिससे खेतों में कटी फसल गीली हो रही है।
कटी फसल की फलियों के दाने गीले होने से
फूलने लगे हैं। जिससे दानों में अंकुरण होने लगा
है। खड़ी फसल की फलियां फूट कर दाने झड़
रहे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें