Pages

मंगलवार, 31 अक्तूबर 2017

मक्के के खेत तक पहुंची कचरा खंती की आग, किसान की फसल जली

ग्रामीण मीडिया सेण्टर 


मुलताई| मासोद रोड किनारे नगर पालिका शहर का कचरा जमा करती है। जिसे कचरा खंती के नाम से जाना जाता है। कचरा खंती में पड़ कचरे े में दोपहर में किसी ने आग लगा दी। आग फैलते हुए समीप स्थित किसान के खेत तक पहुंच गई। आग से मक्के की फसल जल गई। सचना ू मिलते ही किसान मौके पर पहुंचा और आग बुझाने नगर पालिका की फायर ब्रिगेड को फोन लगाया। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। किसान पवन पंडाग् ने ब रे ताया कचरा खंती के समीप ही उनका खेत है। खेत में मक्के की फसल लगी है। दोपहर में आग फैलते हुए खेत तक पहुंच गई। इस दौरान खेत में कोई नहीं था। आसपास के लोगों ने खेत में मक्के की फसल जलते हुए देखी तो सचना दी। ू किसान ने बताया कचरा खंती में अक्सर आग लग जाती है। जिससे हमेशा ही खेत की फसल जलने का डर रहता है। आग से खेत के आधे हिस्से की फसल जल गई। किसान ने बताया नपा के कर्मचारी भी कचरा लाकर खेत और सड़क किनारे फेंक कर चले जाते हैं। सड़क से आधा किमी दर ू कचरा खंती में कचरा डाला जाना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें