ग्रामीण मीडिया सेण्टर
मुलताई| ब्लॉक के ग्राम सर्रा में शुक्रवार शाम में आकाशीय बिजली
की चपेट में आने से एक बुजुर्ग झुलस गया। सर्रानिवासी बिरजू
आदिवासी (65) खेत में काम कर रहा था। इस दौरान बारिश
शुरू हो गई। बारिश से बचने बिरजू झोपड़ी की ओर आ रहा था।
अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। बिरजू को
इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहीं ग्राम निंबोटी
में बिजली की चपेट में आने से युवक झुलस गया। नितेश पिता
रघुनाथ (20) खेत में काम करने गया था। आकाशीय बिजली
की चपेट में आ गया। सरकारी अस्पताल में बिरजू और नितेश काे
प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रैफर किया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें