Pages

शनिवार, 14 अक्तूबर 2017

मलोलखापा में नदी पर कपड़े धो रही थी वृद्धा, अचानक बढ़ा पानी, बही, मौत

ग्रामीण मीडिया सेण्टर


मुलताई| मलोलखापा में नदी में आई बाढ़ की चपेट में आने से वृद्धा की मौत हो गई। वृद्धा नदी पर कपड़े धो रही थी। इस दौरान अचानक बाढ़ आ गई। रमा इवानते (70) नदी पर कपड़े धोने गई थी। इस दौरान नदी में कम पानी था। नदी के किनारे बैठकर रमा बाई कपड़े धोने में व्यस्त थी। अचानक नदी में बाढ़ आ गई। बाढ़ की चपेट में आने से रमा बाई बह गई। नदी के किनारे मवेशी चरा रहे टम्मूने बाढ़ में अपनी चाची रमा बाई को बहते देखा तो चिल्लाना शुरू किया। टम्मू की आवाज सुनकर नदी के पास स्थित झोपड़ी में बैठा सनत इवनाते पहुंचा। टम्मू और सनत ने रमा बाई को नदी से बाहर निकाला तब तक रामा बाई की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मार्ग कायम किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें