ग्रामीण मीडिया सेण्टर
मुलताई| ग्राम खापा उमरिया के युवक ने युवती से दुष्कर्म किया। युवती के गर्भवती होने पर युवक ने विवाह से इनकार कर दिया। 18 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया वह नानी के घर में रहती है। 22 जुलाई 2017 को दोपहर में नानी खेत में गई थी। वह घर पर अकेली थी। इस दौरान रवि गुलबासे घर में आया और मुंह दबा कर कमरे में ले गया। रवि ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। दुष्कर्म से वह गर्भवती हो गई। 23 सितंबर को जब उसे उल्टी होने लगी तो उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने रवि से उसके साथ विवाह करने के लिए
कहा। रवि ने विवाह करने से इनकार कर दिया। शुक्रवार को युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रवि के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें