Pages

रविवार, 22 अक्तूबर 2017

पत्नी से प्रेम संबंध रखने की बात पर विवाद लाठी मारकर की हत्या

ग्रामीण मीडिया सेण्टर

आरोपी गिरफ्तार धामन्या गांव में गुरुवार रात की थी हत्या 

भैंसदेही झल्लार क्षेत्र में धामन्या गांव के प्रेम और दीनू के बीच उसकी पत्नी से प्रेम संबंध होने की बात को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में दीनू ने प्रेम का लाठी से मारा, इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दीनू को गिरफ्तार कर लिया है। घटना गुरुवार की रात की बताई जा रही है। झल्लार थाना प्रभारी जीएस राजपूत के मुताबिक धामन्या गांव के प्रेम परते की पत्नी से गांव का दीनू पिता कलिया उइके प्यार करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद में दीनू ने प्रेम को लाठी से मारा। इससे गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को इसकी सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने आरोपी की खोजबीन की। शनिवार को आरोपी दीनू को उसके घर से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का केस दर्जकिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें