ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई
नगर में शुक्रवार को गुजराज के महान संत जलाराम बप्पा की जयंती
धूमधाम से मनाई। सुबह भगवान का अभिषेक कर बाजेगाजे से पालकी यात्रा
निकली। जगह-जगह लोगों ने बप्पा का पूजन किया। नागपुर रोड पर स्थित जलाराम
मंदिर में सुबह पूजन हुआ। इसके बाद प्रमुख मार्गों से पालकी यात्रा निकाली। पालकी
यात्रा में गुजराती समाज की महिलाएं और बालिकाएं सिर पर कलश लेकर चल रही
थी। पालकी के सामने भक्त गरबा करते हुए चल रहे थे। ताप्ती परिक्रमा कर पालकी
यात्रा जलाराम बप्पा के जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंची। जहां भगवान राम के भजन
कर महाआरती हुई। इसके बाद भंडारा प्रसादी शुरू हुई। समाज के बुजुर्गों ने जलाराम
बप्पा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया संत का जन्म 1857 में वीरपुर जिले के
राजकोट में हुआ था। जलाराम बप्पा बचपन से ही रामभक्त थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें