Pages

शुक्रवार, 27 अक्तूबर 2017

मजदूर की हत्या करने वाला ढाबा मालिक और नौकर गिरफ्तार

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| राजेंद्र भार्गव 


छिंदवाड़ा हाईवे पर स्थित ढाबे पर काम करने वाले मजदूर की 15 महीने पहले हत्या करने वाले ढाबा मालिक और नौकर को पलिु स ने गिरफ्तार कर गुरुवार न्यायालय में पेश किया था। न्यायाधीश शशिकांत वर्मा ने दोनों आरोपियों को जेल भजे दिया है। अलबेला ढाबे पर मजदूरी करने वाले देवराव द्वारा मजदूरी के रुपए मांगने पर 17 जुलाई 2016 को ढाबा मालिक हेमराज करदाते ने अपने दो नौकर शिवदयाल धुर्वे और पिंटू के साथ मिलकर हत्या की थी। हत्या के बाद शिवदयाल और पिंटू ने शव बुकाखेड़ी डम में फेंक  दिया था। 21 जुलाई 2016 को पलिु स को शव मिला। इस समय मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। 15 महीने बाद मृतक की शिनाख्त देवराव पंवार निवासी हरदौली के रुप में हुई। जांच में देवराव की हत्या में हेमराज, शिवदयाल और पिंटू के खिलाफ केस दर्ज किया। हेमराज और शिवदयाल को पलिु स ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। एक आरोपी पिंटू अभी फरार है। जिसकी पलिु स तलाश कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें