Pages

मंगलवार, 28 नवंबर 2017

किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदी 2.81 लाख क्विंटल धान

ग्रामीण मीडिया सेण्टर


 


 
मध्यप्रदेश के सर्वाधिक धान उत्पादक जिला बालाघाट में चालू खरीफ सीजन में अभी तक 8,675 किसानों से 2.81 लाख क्विंटल धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। इसके एवज में किसानों के खातों में 43 करोड़ 71 लाख 68 हजार रुपये की राशि जमा कराई गई है। जिले में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के लिये एक लाख 2 हजार किसानों का पंजीयन किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा जिले की सभी 161 खरीदी केन्द्रों पर केवल एफएक्यू गुणवत्ता का धान ही खरीदा जा रहा है।
जिला प्रशासन ने इस वर्ष 3 लाख 60 हजार मीट्रिक टन धान समर्थन मूल्य पर खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया है। खरीदी केन्द्रों पर धान के उठाव और गोदाम में पहुंचाने की समुचित व्यवस्था की गई है। किसानों से खरीदी गई धान की तुलाई हो जाने के बाद बोरी की नीले रंग के धागे से सिलाई की जा रही है और बोरी पर नीले रंग का छापा भी लगाया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें