Pages

शनिवार, 25 नवंबर 2017

शिक्षिका से दुष्कर्म करने वाले पर केस दर्ज

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| मुलताई 

निजी स्कूल की शिक्षिका को शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्जकिया है। युवक पांच महीने तक शिक्षिका को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने पुलिस को बताया वह डाइट प्रभातपट्टन से कोर्स करने के साथ एक निजी स्कूल में अध्यापन का कार्य भी करती है। बिरुल निवासी योगेश डंढारे से उसकी जान-पहचान हो गई थी। जनवरी 2016 में वह डाइट छात्रावास में रहकर कोर्स कर रही थी। इस दौरान योगेश छात्रावास में आया और शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्मकिया। इसके बाद जून 2016 तक योगेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। योगेश से शादी करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। जिससे उसने अपने माता-पिता को घटना के संबंध में जानकारी दी। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने योगेश के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें