Pages

सोमवार, 20 नवंबर 2017

भारत माता को अपशब्द कहने से रोका तो सरपंच के भाई को पीटा

ग्रामीण मीडिया सेण्टर

मुलताई| ग्राम मासोद के बस स्टैंड पर एक ग्रामीण भारत माता के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग कर रहा था। ग्रामीण को अपशब्दों का प्रयोग नहीं करने की समझाइश दी तो उसने सरपंच भास्कर मगरदे के भाई ओमकार के साथ मारपीट की। अश्विनी मगरदे ने पुलिस को बताया शनिवार रात को वह और ओमकार घर जा रहे थे। बस स्टैंड पर रोहित ठाकुर मिला और भारत माता के बारे में अपशब्द कहने लगा। अपशब्दों का प्रयोग करने से मना किया तो विवाद करने लगा। इस दौरान रोहित ने ओमकार के साथ मारपीट कर जान से मारने धमकी दी। पुलिस ने रोहित के खिलाफ केस दर्ज किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें