Pages

रविवार, 12 नवंबर 2017

छात्रा से दुष्कर्म कर दी जान से मारने की धमकी

ग्रामीण मीडिया सेण्टर

 मुलताई| थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ युवक ने दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने बताया शुक्रवार सुबह वह घर से कपड़ेधोने अंभोरा नदी पर गई थी। इस दौरान दिनेश उर्फ दीनू गायकी वहां आया। दिनेश ने उसका हाथ पकड़कर जबरदस्ती उसे नाले में ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। दिनेश के जाने के बाद जैसे-तैसे वह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। शाम को वह थाना पहुंच शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दिनेश के खिलाफ दुष्कर्म, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण सहित अन्य धाराओं में केस दर्जकिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें