Pages

गुरुवार, 30 नवंबर 2017

फिर फाड़ा फ्लैक्स, गो क्रांति दल में आक्रोश

ग्रामीण मीडिया सेण्टर

 गो क्रांति दल के सदस्यों ने ताप्ती तट स्थित दुर्गा मठ के पास ताप्ती नगरी में पधारे श्रद्धालुओं के अभिनंदन का फ्लेक्स लगाया था। अज्ञात ने फ्लेक्स फाड़ दिया। जिससे गो क्रांति दल के सदस्यों में आक्रोश बढ़ गया। गो क्रांति दल के गणेश साहू, दिनेश कालभोर, सचिन विश्वकर्मा ने बताया फ्लेक्स पर मां ताप्ती की प्रतिमा भी थी। इस प्रकार फ्लेक्स फाड़कर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाई है। फ्लेक्स फाड़ने वालों का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की। इसके पहले अज्ञात ने फव्वारा चौक पर लगा नगर पालिका का फ्लेक्स भी फाड़ दिया था। लगातार फ्लेक्स फटने की घटना से आक्रोश बढ़ रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें