Pages

सोमवार, 27 नवंबर 2017

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट स्वैच्छिक संगठन पुरस्कार से भारत-भारती पुरस्कृत

ग्रामीण मीडिया सेण्टर (राजेन्द्र  भार्गव)
वर्ष 2013-14 हेतु मुख्यमंत्री उत्कृष्ट जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय स्वैच्छिक संगठन पुरस्कार वितरण समारोह 27 नवंबर को मुख्यमंत्री आवास भोपाल में आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भारत-भारती शिक्षा समिति जामठी के अध्यक्ष श्री मोहन नागर, नारी शक्ति संगठन आमला की अध्यक्ष श्रीमती सीमा चौरिया, संस्कार ग्रामोत्थान समिति मुलताई के अध्यक्ष श्री जयप्रकाश शुक्ला, जन स्वास्थ्य रक्षा समिति अध्यक्ष श्री रूपचंद यादव, सतपुड़ा पर्यावरण समिति आठनेर के अध्यक्ष श्री सतीश ठाकरे एवं गौतम सेवा समिति के अध्यक्ष श्री अनिल झाम को उत्कृष्ट कार्य हेतु पुरस्कृत किया गया। उपरोक्त जानकारी जन अभियान परिषद् की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी द्वारा दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें