Pages

शनिवार, 30 दिसंबर 2017

वाहन की टक्कर से छात्रा गंभीर

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|चिचोली 


अज्ञात वाहन की टक्कर से छात्रा गंभीर 

चिचोली| शुक्रवार को अपने घर से स्कूल जा रही कक्षा दूसरी की छात्रा को अज्ञात वाहन ने स्कूल के सामने टक्कर मार दी। स्कूली छात्रा के सिर में गंभीर चोटें आने पर उसे बैतूल रैफर किया है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 11:00 बजे छात्रा शर्मिला को भीमपुर से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने नसीराबाद स्कूल के सामने टक्कर मार दी। जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा को तत्काल शिक्षकों ने चिचोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।                              www.graminmedia.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें