Pages

शुक्रवार, 15 दिसंबर 2017

बाइक भिड़ंत में आर्मी जवान सहित 3 युवक घायल

ग्रामीण मीडिया सेण्टर

  बैतूल | आमला-बैतूल मार्ग पर  बरसाली गांव के पास गुरुवार  दोपहर 2 बजे दो बाइक की  भिड़ंत हो गई। हादसे में आर्मी  जवान सहित 3 युवक घायल हो  गए। घायलों को जिला अस्पताल  में भर्ती कराया है। पुलिस के  अनुसार आर्मी जवान संतोष  सिंह परमार (25) और सलोन  सिंह के साथ बाइक से आमला  से बैतूल आ रहे थे। बरसाली के  पास सामने से आ रही बाइक  ने टक्कर मार दी। संतोष और  सलोन के पैरों में चोटें आईं हैं।  दूसरे बाइक चालक के बेहोश  होने कारण उसकी पहचान नहीं  हो पाई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें