Pages

सोमवार, 11 दिसंबर 2017

अनियंत्रित हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मौके पर नहीं मिला कोई भी

ग्रामीण मीडिया सेण्टर आमला| 

एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली  अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि मौके  पर ड्राइवर नहीं मिला। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली  में कितने लोग सवार थे और कितने लोग  घायल हुए, इसकी कोई जानकारी नहीं मिली  सकी। जानकारी के अनुसार रविवार 11 बजे  ट्रैक्टर-ट्रॉली आमला से खानापुर की तरफ  जा रही थी। ट्रॉली में ईंट भरी थी। खानापुर  नदी की पुलिया से गुजरने के पहले ही  ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खानपुर नदी  में जाकर पलट गई। इससे पूरी ईंट नदी में  बिखर गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार  ड्राइवर व अन्य लोगों के घायल होने का  अंदेशा है, लेकिन मौके पर किसी के नहीं  मिलने से इसकी कोई जानकारी नहीं हो लग  सकी। ट्रैक्टर ड्राइवर व ट्रैक्टर मालिक की  जानकारी जुटाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें