Pages

बुधवार, 6 दिसंबर 2017

जलता दीया गिरने से महिला झुलसी

ग्रामीण  मीडिया सेण्टर

 मुलताई| ग्राम निंबोटी में एक महिला के ऊपर  जलती चिमनी (दीया) गिरने से बुरी तरह  से झुलस गई। गणवत उइके ने बताया वह  मजदूरी करने गया था। घर पर पत्नी रमा  (27) और बच्चेथे। दोपहर में पत्नी बच्चों को खाना खिलाने के लिए कमरे में ले गई।  अंधेरा होने पर रमा ने चिमनी जलाकर दीवार  पर टांग दी। अचानक चिमनी रमा के ऊपर  गिर गई। चिमनी में भरा केरोसिन रमा के शरीर  पर गिर गया। जिससे उसके कपड़ों में आग  लग गई। रमा के चिल्लाने की आवाज सुनकर  पड़ोसियों ने पहुंचकर आग बुझाई और उपचार  के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। आग  से रमा का चेहरा, पेट और छाती जल गई।  सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रमा को जिला अस्पताल रैफर किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें