Pages

शनिवार, 9 दिसंबर 2017

मजदूरी करने आए ग्रामीण की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

ग्रामीण मीडिया सेण्टर मुलताई| 

नेशनल हाईवे पर मालेगांव के पास  अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए मजदूर  की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।  बोरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ाखारी निवासी  तुलसीराम गाठे (40) ससुराल मालेगांव  में रहकर मजदूरी करता था। गुरुवार रात  तुलसीराम हाईवे पर स्थित ढाबे पर पैदल जा  रहा था इसी दौरान अज्ञात वाहन ने तुलसीराम  को टक्कर मार दी। टक्कर से तुलसीराम को  सिर और हाथ में गंभीर चोट आई। गंभीर चोट  लगने से तुलसीराम बेहोश होकर रात भर  घटना स्थल पर ही पड़ा रहा। सुबह ग्रामीणों  ने तुलसीराम को पड़ा देखा तो इसकी सूचना  108 एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंची  और घायल तुलसीराम को उपचार के लिए  सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के  दौरान तुलसीराम की मौत हो गई। सूचना पर  पुलिस ने मर्ग कायम किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें