Pages

शुक्रवार, 22 दिसंबर 2017

इंजीनियर की गर्भवती पत्नी से डॉक्टर ने की अभद्रता, इंजीनियरस ने किया प्रदर्शन

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| 

इंजीनियर की गर्भवती पत्नी से डॉक्टर ने की  अभद्रता सतपुड़ा पावर प्लांट के इंजीनियर की  गर्भवती पत्नी से कंपनी अस्पताल  की महिला डॉक्टर ने कथित अभद्रता  की। इसके बाद मामले ने तूल पकड़  लिया। इंजीनियर्स एकजुट हो गए  और डॉक्टर की ट्रांसफर की मांग  को लेकर आंदोलन किया। उन्होंने  अपनी मेडिकल बुक भी जमा कर  दी। स्थानांतरण होने तक कोई भी  यहां उपचार नहीं कराएगा।  पावर इंजीनियर्स एंड एंप्लाइज  एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने  बताया 20 दिसंबर को सहायक  अभियंता तोप सिंह संयाम अपनी  गर्भवती पत्नी को जांच के लिए  अस्पताल लेकर गए। यहां पदस्थ वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ.  विजया अग्निहोत्री ने कथित तौर पर  अभद्रता की। सचिव जगदीश कुमार  साहूने बताया उनका व्यवहार पूरी  तरह से अमानवीय था। मजबूरी में  उन्हें बैतूल उपचार के लिए जाना  पड़ा। इस मामले को लेकर गुरुवार  शाम को 6 बजे इंजीनियर्स इकट्ठा हुए और चीफ इंजीनियर कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने  कहा अमानवीय व्यवहार करने  वाले डॉक्टर को हटाया जाना  चाहिए। सुनील सरियाम ने बताया  अस्पताल में वैसे ही सुविधाओं  का अभाव है उस पर डॉक्टरों द्वारा  इस तरह से व्यवहार करे तो मरीज  कहां जाएंगे। चीफ इंजीनियर एचके  पाठक को उन्होंने ज्ञापन सौंपा।  सभी ने अपनी मेडिकल बुक जमा  कर दी। डॉक्टर का स्थानांतरण नहीं  होने तक वे अस्पताल www.graminmedia.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें