Pages

शुक्रवार, 15 दिसंबर 2017

SDM ने सुनी ग्रामीणों की समस्या किया तुरंत निराकरण

ग्रामीण मीडिया सेण्टर  जूनापानी मुलताई|

 ग्राम जूनापानी में सीएफटी में एसडीएम   राजेश शाह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।   समस्याओं से संबंधित आवेदनों का निराकरण   किया। एसडीएम ने ग्राम पंचायतों में चल रहे   निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। बैठक में   सुबह 10 बजे से जूनापानी सहित आसपास  की ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों का समस्याओं से   संबंधित आवेदन लेकर पहुंचना शुरू हो गया   था। 156 आवेदन विभिन्न समस्याओं से जमा   हुए। जिसमें से पीएम आवास, नामांतरण,   बंटवारे, गरीबी रेखा में नाम जोड़ने सहित   अन्य के थे। एसडीएम ने बताया अधिकांश   आवेदनों का मौके पर निराकरण किया। शेष  समस्याओं के निराकरण के लिए समय सीमा   निर्धारित की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें