Pages

सोमवार, 25 दिसंबर 2017

पूर्व विधायक और पुत्र पर शांति भंग करने के आरोप

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|बैतूल  


 बैतूल| वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव   खंडेलवाल ने पूर्व विधायक और  कांग्स प्रदेश कोष अध्यक्ष विनोद   डागा और उनके पुत्र निलय पर  अतिक्रमणकारियों के साथ मिलकर  उन्हें भड़काने और शातिं भंग करने   के आरोप लगाए हैं। उन्होंने इसकी   शिकायत कलेक्टर से की है। जबकि  पूर्व विधायक विनोद डागा ने इसे   लोगों के हित का मामला बताते हुए   कहा लोगों को समस्या होने और  उनकी शिकायत मिलने के कारण वे   मौके पर पहुंचे थे। वरिष्ठ अधिवक्ता   राजीव खंडेलवाल ने कलेक्टर को   लिखे शिकायती पत्र में बताया उनकी   जमीन पर कुछ लोगों का अतिक्रमण   था। 18 दिसंबर को कोर्ट की डिक्री  का पालन करवाते हुए तहसीलदार,   आरआई और नजूल विभाग ने कब्जा  दिलवाया। इसके बाद खूंटी भी गाड़ी   गई, जिसे लोगों ने तोड़ दिया। जब   यहां हमने फेंसिंग लगाने का काम शुरू   किया तो लोग मशीन के सामने लेट  गए। मजदूरों को भी धमकाया। पूर्व   विधायक विनोद डागा ने कहा क्षेत्र   के लोगों की ओर से कोई शिकायत  या समस्या की जानकारी मिलने पर  वे हमेशा ही जाते हैं। तहसीलदार  वैद्यनाथ वासनिक ने बताया लोगों ने   अतिक्रमण होने की शिकायत की थी,   जिस पर हमने मौके पर जाकर जांच   की थी तो किसी तरह का अतिक्रमण   नहीं पाया। जो कब्जा था, तो वह कोर्ट   की डिक्री से था।     www.graminmedia.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें