Pages

सोमवार, 11 दिसंबर 2017

कुए में गिरने से युवती की मौत

ग्रामीण मीडिया सेण्टर। मुलताई

कुएं पर पानी भरने गई  युवती गिरी, डूबने से मौत
 मुलताई| भगतसिंह वार्ड में कुएं पर पानी  भरने गई युवती की कुएं में  गिरने से मौत  हो गई। कंचना उर्फ रानी पवार (19)  अपनी छोटी बहन ऋषिका के साथ  वार्ड में स्थित कुएं पर बर्तन लेकर पानी भरन गई थी। कंचना ने कुएं से पानी  निकालकर अपनी छोटी बहन ऋषिका  की गुंडी भर दी। इसके बाद ऋषिका  पानी से भरी गुंडी लेकर घर पहुंच गई।  कंचना अन्य बर्तनों में पानी भरने लगी। लगभग दस मिनट तक कंचना पानी  लेकर घर नहीं पहुंची तो छोटी बहन  ऋषिका, पिता बसंत उसे देखने के लिए  कुएं पर पहुंचे। कुएं पर बर्तन दिखाई  दिए लेकिन कंचना नहीं थी। कुएं में  झांककर देखा तो कंचना दिखाई दी।  लोगों की मदद से कंचना को बाहर  निकालकर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां  डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें