Translate

ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

रविवार, 8 अक्तूबर 2017

पुलिस थाना मुलताई में वरिष्ठ जन संवाद हुआ

ग्रामीण मीडिया सेण्टर (राजेंद्र भार्गव)

 मुलताई थाना में आज दिन रविवार को थाना परिसर में शासन की मंशा अनुसार  थाना  मुलताई,प्रभात पटट्न और मासोद थाना के क्षेत्र  के वरिष्ठ और सम्मनित नागरीको की बैठक आयोजित की जिसमे उन्होंने अपने अपने सुझाव दिए।  प्रभारी अधिकारी शर्मा ने बताया कि माह प्रथम सप्ताह में बैठक होगी।  सम्मानित नागरिक जो सुझाव देंगे उस पर अमल  होगा।  

मुलताई के नागरिक पी रहे है नालिओं का गंदा पानी, पार्षद भी सहमत, वीडियो देखें

ग्रामीण मीडिया सेण्टर (राजेंद्र भार्गव) 
  • पवित्र नगरी मुलताई के पेयजल सप्लाई की टंकी में मिलता है गंदी नालिओं का पानी
  • मुलताई के नागरिक पी रहे है नालिओं का  गंदा पानी
  • राजीव गांधी वार्ड के  पार्षद भींवजी पवार  कर  है  तीन सालो से शिकायत कोई नहीं सुनता।  
अधिक जानकारी के लिए किलिक करके वीडियो  और फोटो देखे हालत समझ में आ जायेगे।









वीडियो ( बड़ा करने हेतु वीडियो के कार्नर में क्लिक करें )

मुलताई में राजीव गांधी वार्ड मासोद रोड पर पेयजल सप्लाई की मुख्य भूमिगत  टंकी में सांडिया और अन्य 32  नलकूपों से पानी जमा होता है. फिर यहां से पम्प होकर सभी वार्डो में सप्लाई होता है।  इन भूमि गत टेंको के चारो ओर  आजू  बाजू नालो और नालिओं का पानी जमा रहता है और लगातार नाली से आता रहता है। सीपेज हो कर जमा ये पानी, पेय  जल में जाता है। इस प्रकार से कई सालो से ये  सिल सिला चालू है।  विगत तीन सालो से पार्षद भींवजी शिकायत कर है, और वह इस बात से सहमत भी है परन्तु उनकी की गई शिकायत से नगर  कानो में जूँ तक नहीं रेंगती | ऐसे में अब लोग हर रोज़ मुलताई में बीमार होते है और उनका कारण ही नहीं पता लगता | 

ट्रेनों के स्टॉपेज के लिए फिर उठी मांग

ग्रामीण मीडिया सेण्टर
ट्रेन का स्टॉपेज नहीं होने से श्रद्धालुओं को होती है परेशानी 

डीआरएम के स्शन का  निरीक्षण करने आने की सूचना मिलते ही नगरवासी ट्नों के स्टॉपेज की रे मांग लेकर पहुंच गए। कृष्णकांतभार्गव, जयेश संघवी, राज दुबे, अलमान कुरैशी सहित अन्य लोगों ने बताया मां ताप्ती का उद्गम स्थल होने से दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ट्नों का स्टॉपेज नहीं होने से श्र रे द्धालुओं को परेशानी होती है। तहसील मुख्यालय पर तीन अपर सत्र न्यायालय संचालित
हैं। न्यायालय के काम से पक्षकारों और अधिवक्ताओं को जबलपुर जाना पड़ता है। जबलपुर-अमरावती एक्सप्रेस, भगत की कोठी से बिलासपुर एक्सप्रेस, जयपुर-चेन्नई, स्वर्ण जयतं  एक्सप्रेस के स्टॉपेज होने से क्षेत्रवासियों को सुविधा मिलेगी। इंदौर-नागपुर, नागपुर-जयपुर, नागपुर-भुसावल ट्न को रोज चलाने की रे मांग रखी। डीआरएम गुप्ता ने नगरवासियों की मांग पर जल्द कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।

किसान ने पटवारी को दी जान से मारने की धमकी

ग्रामीण मीडिया सेण्टर
पटवारी से किसान ने की अभद्रता
मुलताई| फसल नुकसान का सर्वे करने गए पटवारी से किसान ने अभद्रता कर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पटवारी ने इस संबंधमें अजाक थाने में शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। बरखेड़ में पदस्थ पटवारी सुखदेव परते ने शिकायत में बताया वह दो साल से बरखेड़ में पटवारी के पद पर पदस्थहै। 1 अक्टूबर को फसलों का सर्वे करने सरपंच और कोटवार के साथ गया हुआ था। इस दौरान अमरचंद किराड़ आया और सर्वे में फसल की गलत जानकारी लिखने के लिए दबाव बनाने लगा। अमरचंद ने धान, मक्का और मूंगफली की फसल लगाई है। अमरचंद दबाव बनाते हुए अभद्रता करने लगा। गाली-गलौज करते हुए शासकीय कार्य में बाधा भी पहुंचाई। इसके साथ जान से मारने की धमकी भी दी। पटवारी ने अभद्रता करने वाले किसान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

दुष्कर्म के बाद गर्भवती होने पर युवती को विवाह से किया इन्कार, केस दर्ज

ग्रामीण मीडिया सेण्टर


मुलताई| ग्राम खापा उमरिया के युवक ने युवती से दुष्कर्म किया। युवती के गर्भवती होने पर युवक ने विवाह से इनकार कर दिया। 18 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया वह नानी के घर में रहती है। 22 जुलाई 2017 को दोपहर में नानी खेत में गई थी। वह घर पर अकेली थी। इस दौरान रवि गुलबासे घर में आया और मुंह दबा कर कमरे में ले गया। रवि ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। दुष्कर्म से वह गर्भवती हो गई। 23 सितंबर को जब उसे उल्टी होने लगी तो उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने रवि से उसके साथ विवाह करने के लिए 
कहा। रवि ने विवाह करने से इनकार कर दिया। शुक्रवार को युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रवि के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

किसान के परिवार पर टूटा आकाशीय बिजली का कहर

ग्रामीण मीडिया सेण्टर

जिले में दो स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।पहली घटना प्रभातपट्टन ब्लॉक के मासोद में शनिवार दोपहर में आकाशीय बिजली का कहर किसान के परिवार पर टूटा। किसान परिवार के साथ सोयाबीन काटने खेत में गया था। बारिश होने पर किसान खेत में बनी झोपड़ी में परिवार के साथ रुक गया। इस दौरान आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे किसान की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। किसान और उसकी दो पुत्रियां झुलस गईं। सुदामा साकरे (47) पत्नी कुसुम साकरे (43), पुत्री शीतल (22) और छाया (19) के साथ डोंगरपुर मार्ग के किनारे स्थित खेत में सोयाबीन की कटाई कर रहे थे। कटाई के दौरान बारिश होने लगी। सुदामा पत्नी और दोनों पुत्रियों के साथ बारिश से बचने के लिए झोपड़ी में आ गया। इस दौरान आकाशीय बिजली का कहर झोपड़ी पर बरपा। जिसकी चपेट
में आने से कुसुम साकरे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सुदामा, शीतल और छाया झुलस गए। बारिश थमने के बाद आसपास खेतों में काम कर रहे किसान झोपड़ी में पहुंचे तो घटना का पता चला। तत्काल तीनों घायलों को उपचार के लिए मासोद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को 
डॉयल 100 मुलताई के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची। सूचना मिलने पर जिला पंचायत सदस्य तुलसीदास पटेल मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मांग पर पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर को गांव में बुलाया गया।

पति की मौत, पत्नीऔर मां झुलसे

भैंसदेही तहसील के चिखलाझोड़ी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से पति की मौत हो गई। वहीं पत्नी और मां गंभीर घायल हो गए हैं। थाना प्रभारी एसके अंदमान ने बताया खेत में सोयाबीन की कटाई के बाद बैलगाड़ी से फसल घर ले जाते समय आकाशीय बिजली गिरने से संजय बड़ोदे (24) की घटना स्थल पर मौत हो गई। पत्नी सरिता बड़ोदे 
(22) और मां पिरती बाई (45) गंभीर घायल हो गईं। दोनों को भैंसदेही केअस्पताल में भर्ती कराया है।

चलती बस का पहिया निकला , बाल बाल बचे यात्री

ग्रामीण मीडिया सेण्टर

हेटी गांव से मुलताई आ रही यात्री बस का पहिया निकल गया। पहिया निकलते ही बस एक करवट पर झुक गई। ड्राइवर ने तत्परता दिखाते हुए बस रोकी और यात्रियों को उतारा। हेटी से मुलताई आ रही यात्री बस का पिछला पहिया मोही और जौलखेड़ा के बीच निकल गया। पहिया निकलने के बाद बस तिरछी होकर कुछ दूर तक चली। यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जैसे-तैसे ड्राइवर ने बस रोकी। घटना में यात्रियों को चोट नहीं आई। यात्रियों का कहना है बस कुछ क्यूदूर और चलती तो पलट जाती और बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। बस रोकने के बाद ड्राइवर और कंडक्टर ने पहिया ठीक किया।

किसान ने कर्ज के चलते कीटनाशक पीकर जान दी

ग्रामीण मीडिया सेण्टर

तीन साल से फसल बर्बाद होने से बैंक का कर्ज नहीं भर पा रहे एक किसान ने शुक्रवार रात कीटनाशक पी लिया। उसे गंभीर हालत में आठनेर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल रैफर किया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मुलताई ब्लॉक के चकोरा गांव के किसान पंजू कुमरे (50) के पास आठ एकड़ जमीन है। उसने पांच साल पहले मासोद के महाराष्ट्र बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड पर दो लाख का कर्ज लिया था, लेकिन तीन-चार 
सालों से फसल अच्छी नहीं होने के कारण वह बैंक का कर्ज नहीं चुका पा रहा था। बैंक के अधिकारी कर्ज चुकाने के लिए बार-बार तकादा कर किसान को परेशान कर रहे थे। 
मृतक की पत्नी सुशीला ने बताया तीन साल से फसल बर्बाद होने से बैंक का कर्ज नहीं भर पा रहे एक किसान ने शुक्रवार रात कीटनाशक पी लिया। उसे गंभीर हालत में आठनेर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल रैफर किया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खबरे एक नज़र में (पढ़ने के लिए महीने और तारीख पर क्लिक करें )

Add 1

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें