Translate

ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

शनिवार, 14 अक्तूबर 2017

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका, VIDEO वायरल

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| राजेंद्र भार्गव



आदिवासी बाहुल्य ग्राम उभारिया के किसानों ने बिजली की समस्या से तंग आकर  आज शनिवार को ग्राम से मुख्य मंत्री का पुतला बनाकर पहले तो शवयात्रा निकाली और उसके बाद नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन कर पुतले का दहन किया | ग्राम के किसानो ने ग्रामीण मीडिया को बताया की ग्राम में विगत दो माह से बिजली  विभाग ने लाइट काटकर रखी है और बाद में ट्रांसफार्मर भी निकाल लिया है| ऐसे में जिन ग्रामीणों ने बिजली का बिल भर भी दिया है उन्हें भी बिजली नहीं मिल पा रही है| इस सम्बन्ध में ग्रामीणों ने सम्बंधित अधिकारयों को कई बार अवगत भी करवाया था और आज दुखी होकर ग्रामीणों ने ग्राम उभरिया से मुख्यमंत्री के पुतले की शव यात्रा  निकाल कर  नेशनल हाईवे पर सुबह ८ बजे उसका दहन किया| 

2 गांवों में गिरी बिजली, बुजुर्ग व यवुक झुलसे

ग्रामीण मीडिया सेण्टर

 मुलताई| ब्लॉक के ग्राम सर्रा में शुक्रवार शाम में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक बुजुर्ग झुलस गया। सर्रानिवासी बिरजू आदिवासी (65) खेत में काम कर रहा था। इस दौरान बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने बिरजू झोपड़ी की ओर आ रहा था। अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। बिरजू को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहीं ग्राम निंबोटी में बिजली की चपेट में आने से युवक झुलस गया। नितेश पिता रघुनाथ (20) खेत में काम करने गया था। आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। सरकारी अस्पताल में बिरजू और नितेश काे प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रैफर किया है।

ताप्ती महोत्सव में कलाकार होंगे आमंत्रित

ग्रामीण मीडिया सेण्टर
 मुलताई| संस्कृति विभाग के कला पंचाग में ताप्ती महोत्सव शामिल हो गया है। कला पंचाग में महोत्सव के लिए 28 और 29 दिसंबर की तिथि जारी की है। शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने मुख्यमंत्री और संस्कृति पर्यटन मंत्री सुरेंद्र पटवा को पत्र लिखकर तीन दिवसीय ताप्ती महोत्सव मनाने और महोत्सव में प्रसिद्ध कलाकारों के कार्यक्रम का अनुरोध किया है। नपा अध्यक्ष ने बताया प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर, श्या घो रे षाल, सुनिधि चौहान, सोनू निगम, सुखविंदर, लखबीरसिंह लक्खा के साथ हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के कार्यक्रम आयोजित करने का निवेदन पत्र में किया है। कला पंचाग में तिथि घोषित होने के बाद नपा ने महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

नगरपालिका उपलब्ध करवाएगी मोबाइल टॉयलेट

ग्रामीण मीडिया सेण्टर

नगर को गंदगी और खुले से शौच मुक्त करने के लिए नगर पालिका हर संभव प्रयास कर रही है। इसी के तहत नपा अब चलित शौचालय भी उपलब्ध कराएगी। स्वच्छ भारत अभियान के तहत 3 लाख 94 हजार की लागत से दो चलित शौचालय खरीदे हैं। जिसमें से एक शौचालय नपा में पहुंच गया है। शुक्रवार को नपा अध्यक्ष हेमंत शर्मा, पार्षद राजू चोपड़े, सीएमओ राहुल शर्मा, सहायक यंत्री आरसी गव्हाड़े ने चलित शौचालय का निरीक्षण किया। सीएमओ ने बताया मेला सहित अन्य स्थानों पर चलित शौचालय रख जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत हितग्राही को ई रिक्शा भी दिया। नपा अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने ई रिक्शा निर्मल साहू को दिया। उन्होंने बताया स्वरोजगार योजना के तहत युवा बेरोजगारों को बैंक से आर्थिक सहायता दिलाने के लिए सतत गतिविधियां चलाई जा रही है। 

मलोलखापा में नदी पर कपड़े धो रही थी वृद्धा, अचानक बढ़ा पानी, बही, मौत

ग्रामीण मीडिया सेण्टर


मुलताई| मलोलखापा में नदी में आई बाढ़ की चपेट में आने से वृद्धा की मौत हो गई। वृद्धा नदी पर कपड़े धो रही थी। इस दौरान अचानक बाढ़ आ गई। रमा इवानते (70) नदी पर कपड़े धोने गई थी। इस दौरान नदी में कम पानी था। नदी के किनारे बैठकर रमा बाई कपड़े धोने में व्यस्त थी। अचानक नदी में बाढ़ आ गई। बाढ़ की चपेट में आने से रमा बाई बह गई। नदी के किनारे मवेशी चरा रहे टम्मूने बाढ़ में अपनी चाची रमा बाई को बहते देखा तो चिल्लाना शुरू किया। टम्मू की आवाज सुनकर नदी के पास स्थित झोपड़ी में बैठा सनत इवनाते पहुंचा। टम्मू और सनत ने रमा बाई को नदी से बाहर निकाला तब तक रामा बाई की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मार्ग कायम किया है।

शवयात्रा निकालकर NH पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

ग्रामीण मीडिया  सेण्टर| राजेंद्र भार्गव 





आदिवासी बाहुल्य ग्राम उभारिया के पाथाखेड़ा किसानों ने बिजली की समस्या से तंग आकर  आज शनिवार को ग्राम से मुख्य मंत्री का पुतला बनाकर पहले तो शवयात्रा निकाली और उसके बाद नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन कर पुतले का दहन किया | ग्राम के किसानो ने ग्रामीण मीडिया को बताया की ग्राम में विगत दो माह से बिजली  विभाग ने लाइट काटकर रखी है और बाद में ट्रांसफार्मर भी निकाल लिया है| ऐसे में जिन ग्रामीणों ने बिजली का बिल भर भी दिया है उन्हें भी बिजली नहीं मिल पा रही है| इस सम्बन्ध में ग्रामीणों ने सम्बंधित अधिकारयों को कई बार अवगत भी करवाया था और आज दुखी होकर ग्रामीणों ने ग्राम उभरिया से मुख्यमंत्री के पुतले की शव यात्रा  निकाल कर  नेशनल हाईवे पर सुबह 10 बजे उसका दहन किया| 

खबरे एक नज़र में (पढ़ने के लिए महीने और तारीख पर क्लिक करें )

Add 1

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें