Translate

ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

गुरुवार, 7 दिसंबर 2017

ठंड में कोई ठिठुरता दिखे तुरन्त इन्हें करें कॉल

ग्रामीण मीडिया सेण्टर। मुलताई

✔एक अपील :✔
मुलताई मे रेल्वे स्टेशन , बस स्टेशन , चौक  या कहीं भी आपको कोई बच्चा, बुजुर्ग या ज़रूरतमंद ठण्ड से ठिठुरता मिले तो कभी भी निचे दिये मोबाईल नंबर पे  जानकारी दे। हम तुरन्त उस स्थान पर कम्बल पहुचाऐंगे। 
9977133493
9584815712
9425610962
9425629472
ठण्ड शुरू हो गई है,  आपके यह एक call  से किसी  की जान बच सकती है।
एक और निवेदन:- कृपया यह सन्देश इंसानियत के नाते दूसरों तक प्रसारित  करे ।
आप लाँयन्स क्लब मुलताई के किसी भी  सदस्य को Call कर सकते है।

बजरंगियों ने निकाली रैली

ग्रामीण मीडिया मुलताई|


 बजरंग दल ने बाबरी मस्जिद ढहाने की 25वीं वर्षगांठ शौर्य दिवस  के रूप में मनाई। दोपहर में फव्वारा चौकं विभाग प्रमुख प्रीतिवर्धन चतुर्वेदी ने  कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एकजुट होकर भारतीय संस्कृति और धर्म की  रक्षा के लिए काम करने की समझाइश दी। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता हाथों में भगवा झंडे लिए बाइक पर सवार होकर निकले। नगर के प्रमुख मार्गों से  जय श्रीराम के नारे लगाते हुए बैतूल रोड क्षेत्र में पहुंचे। नगर का भ्रमण करने के  बाद फव्वारा चौक पर पहुंचे जहां बाइक रैली का समापन हुआ। 

बाबा साहब को याद किया

ग्रामीण मीडिया सेण्टर ।मुलताई

बाबा साहब के सपनों को पूरा  करने के लिए हमें समाज में शिक्षा की अलख जागने की जरूरत है। हमें एकजुट होकर बाबा साहब के  सपनों को पूरा करना है। इसके  लिए सभी को आगे आकर कार्य करने की जरूरत है। यह बात बाब  साहेब आंबेडकर के परिनिर्वाण  दिवस पर पंच समाज समन्वय  संगठन के गुलाब दास सोनारे ने  बैरियर पर स्थापित बाबा साहेब  आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए कही।  संगठन के सचिव करण झारे,  सुनील बिहारे, संदीप रगड़े, विजय  ढोलेकर, पन्नालाल तिलन्ते ने भी अपने विचार रखे। वहीं बहुजन  समाज पार्टी के तत्वाधान में आनंद  विहार में महापरिनिर्वाण दिवस  मनाया। जिला प्रभारी जगदीश साहू,  जिलाध्यक्ष जीआर पटेल, हेमराज  चंदेलकर, कुलदीप पहाड़े, भगवन  झरबड़े, धनराज झरबड़े ने बाबा  साहब के जीवन पर प्रकाश डाला।  बाबा साहब के पंचशील विचारों  को लेकर सर्वसमाज के लोगों को  समानता, बंधुता, भाईचारा का पाठ  पढ़ाकर देश को धर्मनिरपेक्ष बनाने  की समझाइश दी।

नही रुक रही चोरी, फूटा जनता का गुस्सा

ग्रामीण मीडिया सेण्टर 

नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में लगातार  चोरी की घटनाएं हो रही हैं। चोर  पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इससे  नाराज सेन समाज संघ ने तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार को  आवेदन दिया। संघ ने चेतावनी दी की चोरी की घटनाओं पर अंकुश  नहीं लगा और एक पखवाड़े के  भीतर चोरों को नहीं पकड़ा तो धरना  देंगे। सेन समाज संघ के प्रभाकर  बोरकर, यादोराव निंबालकर, संतोष  सराठे सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने  नायब तहसीलदार आशिक अली को आवेदन दिया। उन्होंने बताया  नगर में कुछ दिनों से लगातार चोरी की घटनाएं हो रहीं हैं। सुभाष वार्ड  में चोरों ने सूने मकानों में चोरी की और किन्नर सपना के घर में  लूट की घटना को अंजाम दिया।  इसके कुछ दिन बाद ग्राम मासोद  में दिन दहाड़े बिजली कंपनी के  कार्यालय में लूट हुई। नगर के साथ गांवों में भी लगातार चोरी हो रही है। इसके बाद भी पुलिस चोरी पर  अंकुश लगाने में सफल नहीं हो  रही है।

हाईवे पर पलटी कार

ग्रामीण मीडिया सेण्टर

शाहपुर| बांचा ढाबे केपास बुधवार दोपहर करीब 1 बजे भोपाल से बैतूल जा रही एक कार टायर फटने से बीच रोड पर पलट गई। बीच हाईवे पर पलटी इस कार में2 लोग सवार थे। कार से भोपाल केविवेक गुप्ता और एक अन्य बैतूल आ रहे थे। इन्हेंमामूली चोट आई है।

खबरे एक नज़र में (पढ़ने के लिए महीने और तारीख पर क्लिक करें )

Add 1

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें