Translate

ख़बरें विस्तार से

अन्य ख़बरें आगे पढ़ें
ग्रामीण मीडिया में दे विज्ञापन और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले में करें अपने व्यापार का प्रचार बैतूल जिले के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ पोर्टल- ग्रामीण मीडिया सेंटर में आप सभी का स्वागत है।

शनिवार, 16 दिसंबर 2017

बड़ी खबर शाहपुर ब्रांच मैनेजर पर जानलेवा हमला

ग्रामीण मीडिया सेण्टर





 घोड़ाडोंगरी
 सेंट्रल बैंक शाहपुर के ब्रांच मैनेजर पर शनिवार को घर लौटते समय अज्ञात हमलावरों द्वारा लूट के उद्देश्य जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है जिसमें ब्रांच मैनेजर बाल बाल बचे हैं
 प्राप्त जानकारी के अनुसार सेंट्रल बैंक मैनेजर कुशवाहा कुमार नवीनदू  शनिवार को अपनी ब्रांच से घर घोड़ाडोंगरी लौट रहे थे देशावाडी से 3 किलोमीटर दूर पाटा नदी के पास घोड़ाडोंगरी की ओर से आ रही मोटरसाइकिल पर बैठे दो अज्ञात लोगों द्वारा कार क्रमांक RJ-17 PA5809  पर जान से मारने के उद्देश्य लगभग 5 किलो के पत्थर से गाड़ी के कांच पर ड्राइवर साइड में हमला किया गया | कांच बंद होने के कारण पत्थर कांच को फोड़ता हुआ ब्रांच मैनेजर की गोद में जा गिरा एवं कांच के टुकड़े ब्रांच मैनेजर की गर्दन पर लगे यह सब ने हल्की फुल्की चौटे आई हैं |
 ब्रांच मैनेजर कुशवाहा कुमार नवीनदू ने बताया कि घटना के बाद वह डर गए थे जिसके कारण उन्होंने ना तो गाड़ी का नंबर देखा और ना ही हमलावारों को उन्होंने सीधे घोड़ाडोंगरी चौकी पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई | उन्होंने बताया कि हमलावरों द्वारा उन्हें रेकी करके जान से मारने का प्रयास किया गया वह तो  अच्छा था कि गाड़ी के साथ वाले थे नहीं तो वह पत्थर सीधा उन्हें लगता उन्होंने बताया कि चौकी पहुंचने के बाद उन्होंने घटना की जानकारी अपने परिचितों को दी जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई

 इनका कहना 
 मामी के सफर में चोकी प्रभारी का कहना है कि घटना के संदर्भ में शाहपुर टीआई को जानकारी दी गई है पर प्रार्थी का मेडिकल कराया जा रहा है वह स्वयं मम्मी की तफ्तीश करने के लिए जा रहे हैं |
                       एमएस ठाकुर
                चौकी प्रभारी घोड़ाडोंगरी

कार ने मारी टक्कर, युवक घायल

ग्रामीण मीडिया सेण्टर|मुलताई

अग्रवाल पेट्रोल मुलताई में पेट्रोल सेल  पंप पर कार्यरत  निलेश पिता शंकरलाल पवार उम्र 24 साल निवासी, पारेगांव रोड भगतसिंह वार्ड मुलताई को  दिनाँक 14/12/17 के सुबह 09.00 बजे  पारेगांव रोडपर , भगत सिहं वार्ड आम रास्ता पर एक कार जिसका नंबर MP 04 CJ 5363 के चालक अज्ञात चालक ने पारेगांव रोड की तरफ से अपनी गाडी तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाकर  टक्कर मार दी जिससे टक्कर लगने से युवक  गिर गया और  दाहिने हाथ की भुजा पर चोट लगी । घटना  निलेश अग्रवाल ने अस्पताल लाया  । 

मुलताई विधान सभा क्षेत्र में दो हेमंत चर्चा में देशमुख एवं खंडेलवाल

ग्रामीण मीडिया सेण्टर (राजेंद्र भार्गव)

बैतूल  जिले की  मुलताई विधान सभा क्षेत्र में सबसे निराली और अलग है , राजनीती में कोई किसी का दोस्त नहीं और नहीं दुश्मन. आम आदमी को इसके दाव  और पेच समझ में नहीं आते है।
            अचानक राजमंत्री का दर्जा प्राप्त हेमन्त देखमुख की मुलताई विधानसभा में सक्रीय होते ही जिले के अन्य नेता जिन्होंने मुलताई से दूरी बना लिए थी अचानक वे भी पुनः एक बार फिर मुलताई विधान सभा में सक्रीय नजर आ रहे है।  कुछ स्थानीय नेता भी परेशान नजर आ रहे है।  उनका मानना है की हमारे अग्ना में तुम्हारा क्या काम है।  शिवराज मंत्री मंडल में बैतूल जिले का एक भी विधायक मंत्री नहीं है।  आम जनता का मानना था की शायद बैतूल विधायक का नम्बर लग सकता था। ऐसी हालात में वह सपना चकनाचूर होता नजर आ रहा है। 
            इसके अलावा हेमंत देशमुख संघ परिवार से है। उन्हें अगर मुलताई से विधान सभा की टिकीट मिलती है तो मुलताई को एक विधायक के साथ एक मंत्री गिफ्ट में मिलेगा।  जिले के अन्य विधायक जो आज मंत्री का सपना देख रहे है वह सपना सपना ही रह सकता है।  इस लिए आज से ही फील्डिंग तैयार  हो रही है।इन दोनो के अलावा राजनीति में कुछ छुटभैये नेता और भी है जो अपने आप को मुलताई का राजनीति का राजा भी बताने से नही चूक रहे तो कुछ ऐसे भी है जो मुलताई में विकास का पूरा श्रेय खुद लेने में लगे है जबकि कुछ स्वायम्भू राजा महाराजा अभी यह तक नही जानते कि देश मे संविधान और प्रजातंत्र लागू होने को अरसा बीत गया है और ये हवाई फायर नेता अभी भी खुदको राजा महाराजा ओर आम जनता को गुलाम समझ कर राजनीति में झाँकीबाजी कर रहे है।राजनीति  में इस प्रकार की अटकले चल रही है। हेमंत देशमुख की मुलताई में पकड़ कई नेताओ को बरदास नहीं हो रही है।  वैसे ज्यादा तर हर विधायक अपने अपने विधान सभा क्षेत्र में काम करता है।  अचानक बैतूल विधायक मुलताई को अपना सेंटर बना रहे है।  जैसे हाल में बाड़ेगांव,घाटबिरोली में दिखाई दिए। वैसे राजनीती में साम,दाम दण्ड और भेद होते है। ये पब्लिक है सब जानती है अंदर क्या है और बहार क्या है सब पहचनती है। इस बाद भी अगर मुलताई विधान सभा से हेमंत देखमुख चुनाव लड़ते है प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तो मुलताई को एक विधायक और मंत्री मिलेगा आगे आगे देखो होता है क्या। 

रेत का अवैध व्यापार, बड़ी राजस्व चोरी, अतिक्रमण

ग्रामीण मीडिया सेण्टर| राजेंद्र भार्गव 


  • रेत के अवैध व्यापर से, सरकार को रोजना लाखों का नुकसान, राजस्व की चोरी 
  • नगर के दर्जनों मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण करते रेत की रीपैकिंग 
  • उदाहरण : भाजपा कार्यालय के पीछे वन विभाग के सामने विश्राम भवन से मात्र 50 मीटर की दूरी पर बेरियल नाका पुलिस चौकी से मात्र 10 मीटर की दूरी पर
  • नगरप्रशासन की मौन सहमति 
  • अतिक्रमण से बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण 
  • रात में बेलगाम दौड़ते ओवरलोड रेत के डंपर
भाजपा कार्यालय के पीछे वन विभाग के सामने विश्राम भवन से मात्र 50 मीटर की दूरी पर बेरियल नाका पुलिस चौकी से मात्र 10 मीटर की दूरी पर स्थित है   स्थान

जिले में पिछले दिनों में लगभग 8 मौतें रेत से भरे डंपर के लापरवाह पूर्ण चालन  एवं अधिकता से भरी रेत के कारण हुई|  ना जाने कितने घरों के दीपक इस घटना के बाद बुझ गए, फिर भी रेत माफियाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है | 
यदि मुलताई तहसील की बात की जाए तो मुलताई में रेत का अवैध धंधा जोरों पर है|  यहां कुछ रेत व्यापारी तथा डंपर मालिक  रेत डंपर से खरीदते हैं डंपर पूरे ऊपर तक लबालब भरे होते हैं जो कि ओवरलोडेड होते हैं | इसके पश्चात यह एक  डंपर की रायल्टी  सरकार को अदा करते हैं और नियम विरुद्ध इस डंपर को ट्रॉलियां बनाकर या कहले रीपैकिंग  कर कर  मार्केट में बेच देते हैं| जहां एक ऒर यह लोग भारी रॉयल्टी की चोरी  सरकार के साथ कर रहे हैं  वंही दूसरी ऒर  रेत  की रीपैकिंग हेतु नगर के मुख्य सड़क मार्गों का इस्तेमाल कर रहे हैं | यह पहले तो मुख्य सड़क मार्गों की पटरियों पर रेत के डंपर खाली करते हैं उसके पश्चात ट्रालियां  लगाकर उसे वापस भरते हैं जिससे नगर के मुख्य मार्गो की आवाजाही तो बाधित होती ही है साथ ही  एक बड़ा खतरा एक्सीडेंट का बना रहता है|  यह तो वही बात हो गई एक तो चोरी ऊपर से सीना जोरी, जहां एक ओर यह लोग सरकार की रॉयल्टी की  चोरी कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर एक बड़े एक्सीडेंट जैसे खतरे को भी आमंत्रित कर रहे हैं| 
आपको अतिक्रमण की यह जो ऊपर फोटो दिखाई दे रही है यह भाजपा कार्यालय के पीछे, वन विभाग के सामने, विश्राम भवन से मात्र 50 मीटर की दूरी पर, बेरियल नाका पुलिस चौकी से मात्र 10 मीटर की दूरी पर स्थित है  |  स्थान नगर का मुख्य मार्ग है और हमेशा व्यस्त रहता है ऐसे में यहां जारी गोरखधंधा किसी भी अधिकारी नेता वर्ग की नजरों से नहीं छूट सकता इसलिए  इसे देखकर मानो ऐसा लगता है कि मुलताई प्रशासन की भी इसमें मौन सहमति है | 
आपको बता दें इस गोरखधंधे से रोज लाखों रुपए की आर्थिक क्षति प्रशासन को पहुंचती है साथ ही पिछले दिनों बीती दिल दहला देने वाली घटनाएं भी होने की संभावनाएं बनी रहती हैं|  यह रेत से भरे डंपर रात्रि में बेलगाम सड़कों पर दौड़ते है| 

क्या होती है रेत की रीपैकिंग 

रेत व्यापरी एक डंपर रेत खरीदते है नियमानुसार उन्हें सिर्फ वही डंपर सीधा ग्राहक को बेचना होता है, परन्तु यह नियमविरुद्ध उस डंपर को खाली करते है और फिर एक डंपर से कई ट्राली रेत भरकर उसे बेचते है जोकि बड़ी राजस्व चोरी है और राजस्व की  इस तरह रोज लाखों का चुना लगता है | 

फिर डंपर अनियंत्रित होकर पुलिया में गिरा

ग्रामीण मीडिया सेण्टर

विगत दिनों से डंपर की घटनाएं जिले में गंभीर घटना के रूप में प्रतीत होती है कभी डंपर 7 लोगों की जिंदगी खत्म कर देता है कभी डंपर किसी को कुछ देता है तो कभी अनियंत्रित होकर खुद ही गिर जाते हैं वर्तमान घटना मुलताई विकासखंड के ग्राम सर्रा और ग्राम हेटी के बीच दहाड़ पुलिया की है जहां कल दिनांक 15 दिसंबर को रात्रि करीब 8:00 बजे एक डंपर  अनियंत्रित होकर पुलिया में जा गिरा डंपर चालक को ग्रामीणों की सहायता से निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया।  डंपर क्रमांक MP 48 H 0401 है।डंपर वर्तमान में राजसिंग किलेदार के नाम से पंजीबद्ध है।

मुलताई में रेत का अवैध धंधा जोरों पर

ग्रामीण मीडिया सेण्टर । मुलताई

मुलताई में जोरों पर एक समय था जब कि मुलताई के लोग अपने घरों में भी रेत रखने में भी डरा करते थे। आज आलम ये है कि लोग एक बार रॉयल्टी देकर उस रेत को ट्रॉली से बेचते है और उसमें भी नगर के चौक चौराहों पर अतिक्रमण कर। रातों रात रेत से डंपर का परिवहन होता वो भी ओवरलोड। 

रेत का अवैध धंधायहां से शुरू होता है

 रेत   का अवैध परिवहन   मोरखा, खेड़लीबाजार,   केहलपुर, कुजबा सहित बेल   नदी के किनारे स्थित खेतों में   रेत का स्टॉक किया जाता है।   नदी के लालघाट से अवैध रूप   से सबसे अधिक रेत निकाली   जाती है। जिसे ट्रैक्टर-ट्राॅली से   खेतों में स्टोर किया जाता है।   रात में रेत डंपरों में भर यह   डंपर रातों-रात नगर में पहुंचते   हैं। बेल नदी से मुलताई,   आमला सहित अन्य स्थानों पर   रेत पहुंचती है। यह परिवहन  रात 9 से सुबह 5 बजे तक   होता है।
 बिना राॅयल्टी के आई रेत मिलती है सस्ती 
 रेत के अलग-अलग दाम हैं। बिना राॅयल्टी के रेत लेकर  आने वाला डंपर 16 से 17 हजार रुपए में मिल जाता है।  वहीं राॅयल्टी काटकर रेत लाने वालों को इस दर में रेत बेचने में घाटा होता है। शाहपुर से राॅयल्टी से रेत लाई जा  रही है। रायल्टी 9 हजार 500 रुपए कटती है। रेत नगर  तक लाने में 16 से 17 हजार रुपए का खर्च आ जाता है।  
दो जिलों की सीमा बन रही परेशानी का  कारण, 
अब रात में भी होगी जांच  मोरखा से कुछ दूरी पर बेल नदी के किनारे छिंदवाड़ा जिले  की सीमा लग जाती है। इसका फायदा रेत का धंधा करने  वाले उठाते हैं। नदी से रेत निकालकर छिंदवाड़ा जिले की  सीमा में स्थित खेतों में डंप करते हैं। खनिज निरीक्षक  अशोक नागले ने बताया बिना राॅयल्टी रेत का परिवहन करने वाले डंपरों पर कार्रवाई की जाती है। अब रात में भी  जांच की जाएगी।

छात्र की संदिग्ध मौत, जांच के लिए भेजे सैंपल

ग्रामीण मीडिया सेण्टर 

बैतूल | शहर के ब्रह्माकुमारी आश्रम के पीछे किराए से रहने  वाले छात्र अंकित साहेबराव  पाटनकर (24) की मौत की जांच के लिए सैंपल भोपाल  भेजे हैं। अंकित की बुधवार को  संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई  थी। जिला अस्पताल के मेडिकल  ऑफिसर डॉ. एस कुमार ने  बताया अंकित की मौत किस कारण से हुई है, यह शार्ट पीएम  रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हो पाई है।  प्रारंभिक तौर पर अंकित की मौत  अटैक से होना प्रतीत हो रही है।  मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने  पर सैंपल भोपाल भेजे हैं।

राजस्व मंत्री का मुलताई दौरा

ग्रामीण मीडिया सेण्टर ।मुलताई


वैश्य समाज की संस्कृति और संस्कार सेवा करना   सिखाती है। पूरे देश में जितने भी सेवार्थ के नाम   पर संगठन चल रहे हैं उसमें 85 प्रतिशत वैश्य  समाज के लोगों की भागीदारी है। समाज के सुख-  दुख में खड़ा रहने के लिए हमें मजबूत संगठन   बनाना होगा। जीवन में पैसा महत्व रखता है लेकिन   सब कुछ पैसा नहीं होता है।   सेवा कार्य महत्वपूर्ण होता है। यह बात   सूरजमल स्मृति भवन में आयोजित वैश्य  महासम्मेलन में वैश्य समाज के प्रदेशाध्यक्ष  उमाशंकर गुप्ता ने कही। उन्होंने कहा समाज   की रक्षा के लिए संगठित होकर कार्य करने की   जरूरत है। एक-दूसरे की परेशानी को दूर करने   के लिए आगे आएं। नगर के साथ अब गांव-गांव   में संगठन खड़ा करने की जरूरत है। संगठन हर   कठिन कार्य को सरल कर देता है। समाज के लोगों   को कोई तकलीफ है तो उसकी हर संभव मदद   के लिए आगे आकर कार्य करें। वैश्य समाज के   राजीव खंडेलवाल ने भी संगठन को मजबूत करने   की बात कही। भगवान दास अग्रवाल, बिरदीचंद   पगारिया, आशीष अग्रवाल, तपन खंडेलवाल  ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर रेखा   शिवहरे, संजय अग्रवाल, चंद्रकांत शर्मा, कमल  सोनी, प्रशांत भार्गव सहित वैश्य समाज के लोग   उपस्थित थे।

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़

ग्रामीण मीडिया सेण्टर 

मुलताई| थाना क्षेत्र के एक गांव में रात में  ग्रामीण ने महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़  की। शिकायत पर पुलिस ने ग्रामीण के खिलाफ  केस दर्जकिया है। महिला ने पुलिस को बताया  वह रात में अपने बच्चों के साथ सो रही थी।  इस दौरान दरवाजा खटखटाने की आवाज  आई। उठकर दरवाजा खोला तो गुरुदयाल खड़ा था। गुरुदयाल घर में घुसा और छेड़छाड़  करने लगा। महिला ने उसे धक्का देकर घर  के बाहर कर दरवाजा बंद कर दिया। पुलिस  ने गुरुदयाल के खिलाफ केस दर्जकिया है।

खड़ी बस से टकराकर बाइक सवार ग्रामीण घायल

ग्रामीण मीडिया सेण्टर 

 मुलताई| बस स्टडैं के सामने खड़ी यात्री बस से बाइक सवार ग्रामीण टकराकर  घायल हो गया। जिसे लोगों ने उपचार  के लिए सरकारी अस्पताल पहुचाया। ं वलनी निवासी लीलसिंह अपनी बाइक  पर सवार होकर बैतूल रोड की ओर आ  रहा था। बस स्टडैं पर सड़क किनारे  खड़ी यात्री बस से टकरा गया। जिससे  उसे हाथ, पैर में चोट आई है।

खबरे एक नज़र में (पढ़ने के लिए महीने और तारीख पर क्लिक करें )

Add 1

सूचना

आपकी राय या सुझाव देने के लिए नीचे लाल बॉक्स पर क्लिक करें मिलावट रहित गाय के घी और ताजे दूध के लिए संपर्क करें 9926407240

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें

हमारे बारे में आपकी राय यहाँ क्लिक करके दें
राय जरूर दें