Pages

सोमवार, 29 जनवरी 2018

ताप्ती की महिमा बताते हुए पदयात्रा, महाराष्ट्र की सीमा में पहुंची

ग्रामीण मीडिया सेण्टरl Multai Betul


ताप्ती नदी के उद्गम स्थल से शुरू हुई  पदयात्रा ने 14 दिनों में 406 किमी का  सफर तय कर महाराष्ट्र की सीमा में  प्रवेश किया। रोज पदयात्री 25 से 30  किमी का सफर तय कर रहे हैं। सुबह  पदयात्रा मोहनासंगम बुरहानपुर से  शुरू हुई। दोपहर में यात्रा नाचनखेड़ा  पहुंची जहां ग्रामीणों ने पदयात्रियों का  स्वागत किया। यात्रा महाराष्ट्र सीमा  के प्रथम गांव पतोड़ी पहुंची। जहां  ग्रामीणों ने डिंडी के साथ पदयात्रियों  का स्वागत किया। यात्रा में शामिल  सुभाष कालभोर और भावेश घोड़े ने  बताया शनिवार को बुरहानपुर पहुंचने  पर पदयात्रा का महिला बाल विकास  मंत्री अर्चना चिटनीस ने स्वागत किए।  उन्होंने बताया ताप्ती नदी के किनारे  स्थित गांवों के ग्रामीण जगह-जगह  यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। | www.graminmedia.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें